Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

हुड्डा, खाद्य एंव आपूर्ति व चुनाव विभाग की मिलीभगत से बने फर्जी राशन कार्ड, पहचान पत्र, 29 को आशियाना फ्लैट्स आवंटित,केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व खाद्य एंव आपूर्ति विभाग और चुनाव विभाग की के अधिकारियों और कर्मचारियों मिलीभगत से फर्जी राशन कार्ड और पहचान पत्रों को बनवा कर, जरूरतमंद झुग्गीवासियों को हाईकोर्ट के आदेश पर मिलने वाले पुनर्वास योजना के तहत आशियाना फ्लैट अपने नाम से लेने के मामले में एक महिला सहित 29 लोगों के खिलाफ सोची समझी साजिश के तहत जालसाजी व धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज किया गया हैं। ये मुकदमा मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने जांच के बाद सेंट्रल थाने में दर्ज करवाया हैं। अब आगे की कार्रवाई सेंट्रल थाने की पुलिस कर रही हैं।

सेंट्रल थाने में दर्ज एफआईआर नंबर-389 में शिकायकर्ता, कार्यरत मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, सहायक उप- निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने कहा कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण फरीदाबाद की जमीन सेक्टर -5 नजदीक गुड ईयर कंपनी के पास, फरीदाबाद में हैं। इस जमीन पर लगभग दो -ढाई सौ झुग्गियां थी, जिसमें लोग लगभग 24 -25 सालों से रह रहे थे जब इन जमीनों को खाली कराने की कोशिश गई तो,ये लोग इससे पहले हरियाणा एंव पंजाब उच्च न्यायलय चले गए। इसके बाद उच्च न्यायलय ने मामले का निपटारा करते हुए हरियाणा सरकार को आदेश दिया की इन सभी झुग्गीवासियों को पुनर्वास योजना के तहत जल्द से जल्द आशियाना फ्लैट दिए जाए। इसके बाद हरियाणा सरकार ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद को कहा कि जिन -जिन के लोगों नाम हाईकोर्ट ने दिए हैं। उन्हें लक्की ड्रॉ के जरिए आशियाना फ्लैट मुहैया कराई जाए। इसके बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद ने 30 मार्च 2021 को लक्की ड्रॉ से उन लोगों को फ्लैट्स आवंटित किए, गए इनमें 29 ऐसे लोगों को फ्लैट आवंटित किए गए जो सेक्टर-5 की झुग्गियों में कभी रहा ही नहीं,नाही हाईकोर्ट में डाली गई याचिका में इन लोगों के नाम थे। जब जांच का दायरा बढ़ाया गया तो पता चला कि सभी के सभी लोग चुनाव विभाग, खाद्य एंव आपूर्ति विभाग व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की सर्वे विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी राशन कार्ड और पहचान पत्र बनवाई हुई हैं, जिसका विभाग में कोई रिकॉर्ड हैं ही नहीं। ये शिकायत पंचुकला कार्यालय से मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद के डीएसपी मनीष सहगल को मिली थी,इस शिकायत की मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने गहराई से जांच की, और आरोपितों की पहचान की और इन सभी आरोपितों के खिलाफ सेंट्रल थाना में एफआईआर नंबर -389 , दिनांक 27 नवंबर -2021 , को दर्ज करवाया गाय हैं जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी , 420 , 465 व 471 को दर्शाया गया हैं , अब आगे की जांच सेंट्रल थाने की पुलिस कर रही हैं। जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया हैं उनके नाम श्रीमती विद्या देवी पत्नी रघुवीर , जय सिंह पुत्र रघुवीर सिंह , लाल सिंह पुत्र रघुवीर सिंह , अशोक मलिक ,ललित फौगाट निवासी सीही गांव , फरीदाबाद , शकील निवासी ईदगाह कॉलोनी , सोनू , स्नेह कुमार शर्मा , पवन कुमार रॉय , मनोज कुमार दुबे , लक्ष्मण पटेल व 12 -13 अन्य यानी कुल 29 लोग शामिल हैं।

Related posts

जदयू नेता के बेटे का अपहरणकर्ता के साथ पुलिस की मुठभेड़ , एक बदमाश को लगी गोली, दो अरेस्ट, तीन फरार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: एक बैंक कर्मचारी साइबर ठगी के लिए मरे हुए शख्स के नाम से फर्जी बैंक खाते का इस्तेमाल कर रहा था -अरेस्ट।

Ajit Sinha

बैंक में जमा की जाने वाली एक करोड़ नकदी लेकर फरार होने के आरोप में कैशियर व उसकी पत्नी सहित 4 पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x