Athrav – Online News Portal
नोएडा

खुले नाले में गिरी तेज रफ्तार कार, छात्र व छात्रा की मौत, एक की हालत गंभीर

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा में थाना दनकौर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर एक तेज रफ्तार से जा रही कार अनियंत्रित हो कर पास से गुजर रहे नाले में अचानक जा गिरी जिसमें 12वीं के दो छात्र और एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान एक छात्र और छात्रा की मौत हो गई। जबकि एक अन्य छात्र का इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार तीनों छात्र रबूपुरा के स्कूल से प्रैक्टिकल देकर लौट रहे थे।

मोहित शर्मा, मनीष नागर और  अंजलि गुप्ता रबूपुरा क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव स्थित नारायणा पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र थे। अंजलि देवला गांव में किराए  के मकान में रहती थीं। वह मूल रूप से गांव बालापुर जिला गाजीपुर की निवासी थीं।

चार भाई-बहन में मोहित शर्मा इकलौता बेटा था। छात्रों के परिजनों ने बताया कि स्कूल में चल रहीं प्रयोगात्मक परीक्षाओं में शामिल होने के लिए तीनों बस में बैठकर आते-जाते थे, लेकिन सोमवार को इतिहास और शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा थी। इसमें शामिल होने के लिए तीनों आइ-10 कार से गए थे, कार मोहित चला रहे थे।

60 मीटर रोड की सर्विस रोड पर रीलखा कट के नजदीक कार अनियंत्रित होकर खुले नाले में गिर गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को कार से बाहर निकाला और दनकौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने अंजलि गुप्ता और मोहित शर्मा को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मनीष नागर की हालत नाजुक होने पर उसे ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस को आशंका है कि नाले के पानी में दम घुटने से दोनों की मौत हुई है। यमुना प्राधिकरण ने सर्विस रोड के समानांतर नाला बनाया है। अधिकांश स्थानों पर यह नाला खुला है, जो हादसे को दावत दे रहा है। इनके कारण आए दिन घटनाएं होती रहती हैं। अनदेखी व लापरवाही के चलते दो स्टूडेंट की जान चली गई।

Related posts

नॉएडा: मनीषा मथुरिया नाम की एक और अनामिका शुक्ला मिली,फर्जी डिग्री पर शिक्षिका की नौकरी कर रही थी, केस दर्ज

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी सोशल मीडिया पर देने वाला बांग्लादेशी दिल्ली से पकड़ा गया, हथियार बरामद।

Ajit Sinha

मानसिक तनाव और प्रेशर के कारण, शारदा यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र नॉलेज पार्क हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x