Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

घूमने आए युवती और प्रेमी को इज्जत की खातिर सगे भाइयों ने ईंट-पत्थरों से पीटा, युवक की मौत, युवती की हालत गंभीर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र के एनआरआई सोसाइटी के पास इज्जत की खातिर 22 साल की युवती और प्रेमी को युवती के भाइयों ईंट-पत्थरों से पीटा और दोनों को मरा समझकर दोनों को छोड़कर युवती के भाई मौके से भाग गए। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस की एक पीआरवी ने एक घायल लड़की और एक युवक का शव देखा।  लड़की को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया. जहाँ युवती की हालत गंभीर बनी हुई है पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
                             
परी चौक के पास स्थित एनआरआई सोसाइटी कि इन्ही झाड़ियों में एक घायल लड़की और एक युवक का शव को देख पेट्रोलिंग कर रही पीआरवी ने दोनों को अस्पताल भेजा गया, जहां पुलिस ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है. ग्रेटर नोएडा के डीसीपी अमित कुमार ने बताया कि बीटा-2 थाना पुलिस ने रविवार शाम युवक के साथ किशोरी को भी घायल और बेहोशी की हालत में पाया था।  किशोरी का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. वह खतरे से बाहर है. डीसीपी ने बताया कि होश में आई युवती ने बताया कि उसके दोनों भाई ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में रहते हैं। वह अपने चचेरे भाई से प्यार करती है. दोनों फतेहपुर से नोएडा घूमने के निकले थे. इसका पता उनके परिवार को लगा तो दोनों भाइयों को सूचना दे दी।  यहां से युवती के दोनों सगे भाइयों ने उनका पीछा शुरू किया।  युवती ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के परी चौक के पास भाइयों ने उन्हें पकड़ लिया. ईंट-पत्थर से कूचकर चचेरे भाई राजू को मार डाला।  उसे भी दोनों भाइयों ने ईंट से मारा. दोनों को मरा समझकर दोनों आरोपी मौके से भाग गए . पुलिस दोनों को तुरंत अस्पताल ले गई. जहां युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। डीसीपी ने बताया कि मृतक का नाम राजू (25) है. वह काऊन गांव, जिला फतेहपुर का रहने वाला था. घायल युवती की तहरीर पर FIR दर्ज कर ली गई है. दोनों भाई वारदात को अंजाम देने के बाद फतेहपुर भाग गए थे. वहीं से दोनों को हिरासत में लिया गया है. पूछताछ की जा रही है. आरोपियों को गौतम बुद्ध नगर पुलिस लाया जा रहा है और आगे की कार्रवाई के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं.

Related posts

नकली ईमेल खातों का उपयोग करके हिंदू देवी-देवताओं की विकृत-नग्न तस्वीरें प्रसारित करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार।

Ajit Sinha

डॉक्टरों की संवेदनहीनता और लचर चिकित्सा व्यवस्था के कारण अस्पताल के बाहर ही “जागृति” ने कार में ही दम तोड़ दिया-देखें वीडियो

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: रिश्वतखोरी के अलग-अलग मामलों में जज के रीडर सहित चार गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x