Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

सात वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या के आरोपियों की सूचना देने पर रखा 2 लाख रूपए का ईनाम।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: पानीपत पुलिस अधीक्षक  शशांक कुमार सावन ने सात वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या के मामले को शुरू से ही गंभीरता से लिया गया  है। आरोपियों की पहचान करने के लिए लगाई गई सभी पुलिस टीमों से स्वयं पल पल की जानकारी ले रहे है। पुलिस अधीक्षक  शशांक कुमार सावन ने रविवार को थाना समालखा में सभी अधिकारियों व टीम इंचार्जो के साथ मीटिंग कर आरोपियों की पहचान करने के लिए किए गए प्रयासों की समीक्षा कर आरोपियों की सूचना देने पर रखी गई 50 हजार की ईनाम राशि को बढ़ाकर 2 लाख रूपए किया गया है। साथ ही वारदात स्थल का दोबारा से निरीक्षण कर अधिकारियों व टीम इंचार्जों को आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए ईनाम राशि बढाने के साथ ही सहायक पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा वशिष्ट के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर जिसमें महिला विरूध अपराध डीएसपी  प्रदीप कुमार, तीनों सीआईए इंचार्ज, समालखा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र व फॉरेंसिक टीम इंचार्ज डॉ नीलम आर्य को शामिल किया गया है।समालखा के मनाना गांव में गत रविवार को भंडारे से लापता हुई सात वर्षीय मासूम बच्ची का मंगलवार को गांव के ही पावर हाउस के सामने झाड़ियों में शव मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने तुरंत मौके पर पहुंच वारदात स्थल का निरीक्षण कर मामले को गंभीरता लेते हुए आरोपितों की सूचना देने पर 50 हजार रूपए का इनाम रखने के साथ ही सीआईए की तीनों टीमों के अतिरिक्त कई टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश में लगा दी गई थी। पुलिस की सभी टीमें विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए आरोपियों की पहचान करने के लिए सघन प्रयासरत है। थाना समालखा में मनाना निवासी युवक ने अपनी सात वर्षीय बच्ची के गुमशुदा होने बारे गत सोमवार को शिकायत देकर बताया था कि गांव के कंडी माता मंदिर में रविवार को मूर्ति स्थापना कार्यक्रम था। जिसमें वह अपने परिवार के साथ गया था और सात वर्षीय बच्ची भी साथ थी। कुछ देर बाद वो वापिस आ गए। लेकिन उसकी बच्ची वापिस नहीं आई। उन्होंने सोचा कि वह अन्य बच्चों के साथ होगी। लेकिन शाम चार बजे तक भी वापिस नहीं आई तो बच्ची की विभिन्न स्थानों पर तलाश की गई परंतु अभी तक कही नही मिली। थाना समालखा पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी गई थी। मामला पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के संज्ञान में आते ही उन्होंने थाना समालखा पुलिस के अतिरिक्त सीआईए-वन टीम को बच्ची को तलाशने की जिम्मेवारी सौंपी थी।

आरोपियों की सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी जिला पुलिस के निम्न फोन नंबरों पर आरोपियों बारे सूचना दें :-
ASP श्रीमती पूजा विशिष्ट- 7419600116DSP  प्रदीप कुमार- 7056000106SHO. SMK- इंस्पेक्टर नरेन्द्र- 7056000120CIA-1 इंचार्ज इंस्पेक्टर राजपाल- 7056000111CIA-2 इंचार्ज इंस्पेक्टर वीरेंद्र- 7056000112CIA-3 इंचार्ज इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर-7056000402

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: कानूनगो राजवीर 8000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

Ajit Sinha

पुलिस की हर कोई क्यों कर रहा तारीफ, खोए हुए 65 फोनों को तलाश कर उनके मालिकों को लौटाएं मोबाइल फोन: सीपी

Ajit Sinha

महिला प्यार से अपने घर ले जाती हैं, फिर अपने साथ आपत्तिजनक हालत में वीडियो बनवाती हैं फिर मांगती हैं 20 लाख, 4 अरेस्ट। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x