Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

बैंक्वेट हॉल के अंदर हर्ष फायरिंग की घटना हुई तो बैंक्वेट हॉल के मालिकों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: डीसीपी द्वारका ज़िला शंकर चौधरी ने बैंक्वेट हॉल के मालिकों को हिदायत दी की अगर हर्ष फायरिंग की घटना हुई तो बैंक्वेट हाल मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त द्वारका ज़िला  शंकर चौधरी ने गत 1शुक्रवार को ज़िला मुख्यालय में  द्वारका ज़िला मे स्थित सभी ओपन  बैंकट हाल के मालिकों के साथ ज़िले मे कानून वयवस्था व कानून का वर्चस्व स्थापित करने के उद्देश्य एक सभा का आयोजन किया। जिसमे भाघीदारों को समझाया गया कि सभी वैक्वट हाल के मालिक यह सुनिश्चित करें कि कोई भी आगंतुक किसी भी प्रकार का हथियार लेकर उनके फार्म हाउस या वैक्वट हाल में न आने पाए।
इसके अलावा वैंक्वेट हाल के मालिको को हिदायत दी की हर्ष फायरिंग पूर्णतया वर्जित है। अगर आयोजन स्थल के अंदर  हर्ष फायरिंग की घटना होती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करेंगे । हर्ष फायरिंग होने के बाद संबंधित आयोजन स्थल के मालिक की भी जवाबदेही तय होगी।उनके बैंकट हॉल में अगर किसी भी तरह की गैरकानूनी घटना हुई तो उनके खिलाफ विधि सम्मत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी । सभा मे सभी भागीदारों ने आश्वासन  दिया की वे उपायुक्त द्वारका ज़िला की हिदायतों को सुनिश्चित करने का भरपूर प्रयास करेंगे। और कोई अप्रिए घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करेंगे। उपायुक्त द्वारका ज़िला ने कानून का वर्चस्व स्थापित करने के उद्देश्य से इस सभा का आयोजन किया गया ।

Related posts

आरोपित को हवाबाजी पड़ी महंगी,आया था रंजिशन गोली मारने, लापरवाही में अपने ही पैर पर चली गोली, 3 भाइयों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद शहर में आधुनिक उपकरणों से लैस 52 इनोवा गाड़ी की गई तैनात ,प्रत्येक थाना क्षेत्र में तैनात की गई 2 गाड़ियां -सीपी

Ajit Sinha

एक्ट्रेस नोरा फतेही ने जोरदार एक्सप्रेशन के साथ यूं किया डांस, वायरल हो गया वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x