Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम नगर निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर को भ्रष्टाचार के आरोप में 6 साल की जेल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: गुरुग्राम के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में सुनवाई के दौरान आरोपी तन्मय गुप्ता को दोषी करार देते हुए 25 हजार रुपये जुर्माने के साथ 6 साल कैद की सजा सुनाई है।
हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने जानकारी साझा करते हुए आज यहां बताया कि अदालत ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 के तहत अनुबंध के आधार पर नगर निगम, गुरुग्राम में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत तन्मय गुप्ता को 6 साल के कारावास और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत 25000 रुपये का जुर्माना लगाते हुए 4 साल के कारावास की सजा सुनाई। 16 जनवरी 2019 को गुरुग्राम में आरोपी के खिलाफ इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था।

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ के साथ पहुंचे एनआईटी महिला थाना, फिर क्या हुआ-पढ़े

Ajit Sinha

शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मतदान सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध : जिला निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha

अरावली को खत्म कर हमारे बच्चों की सांसें बेच रही है खट्टर सरकार -डॉ. सारिका वर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x