Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़: शिवधाम काशी में 13 दिसंबर से दिव्य काशी-भव्य काशी कार्यक्रम प्रारंभ: ॐ प्रकाश धनखड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सिरसा/ चंडीगढ़:भगवान शिव के त्रिशूल पर बसी काशी नगरी में 13 दिसंबर से दिव्य काशी-भव्य काशी कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। देश के जनप्रिय प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी इस शुभ अवसर पर धार्मिक नगरी काशी विश्वनाथ धाम के सौंदर्यीकरण तथा सम्रग विकास के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इस पुनित अवसर पर हरि की नगरी हरियाणा से प्रमुख साधु-संत व प्रबुद्घजन भी भागीदार होंगे। दिव्य काशी-भव्य काशी कार्यक्रम के तहत 23 दिसंबर को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए महासम्मेलन का आयोजन होगा। इस सम्मेलन को किसान हितैषी सोच के प्रमुख पैरोकार एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने सिरसा में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। धनखड़ ने कहा कि दिव्य काशी-भव्य काशी कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सुरेंद्र आर्य प्रदेश संयोजक तथा गोविंद भारद्वाज व आनंद सागर को प्रदेश सह-संयोजक का दायित्व सौंपा गया हैं।
  
— भव्य काशी बनाने का सपना साकार
   
धनखड़ ने कहा कि हमारा सभी का सपना था कि भगवान की शिव की नगरी काशी अपना पुराना गौरव प्राप्त करे,भारत की महान पुरातन संस्कृति दुनिया भर मेंं पुन: स्थापित हो। देशवासियों के इस सपने को पीएम मोदी 13 दिसंबर को साकार करने जा रहे हैंं। इसलिए इसमें धर्माचार्यों, साधु-संत समाज,  प्रबद्घजन व नागरिकों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा भाजपा की ओर से व्यापक स्तर प्रबंध किए जा रहे हैंं। धनखड़ ने कहा कि दिव्य काशी-भव्य काशी कार्यक्रम में 13 दिसंबर को प्रदेशभर से प्रमुख साधु-संत काशी पंहुचेेगें। इसके अतिरिक्त प्रदेश भर के सभी धार्मिक संस्थानों में बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाकर दिव्य काशी-भव्य काशी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। धनखड़ ने कहा कि पार्टी सभी जिला मुख्यालयों पर बड़े धार्मिक संस्थानों मेंं कार्यक्रम आयोजित करेगी। इन कार्यक्रमों मेंं पार्टी केजन-प्रतिनिधि व पदाधिकारी भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इन कार्यक्रमों में दिव्य काशी-भव्य काशी का सीधा प्रसारण,साहित्य वितरण और मौजूद धर्माचार्यों व साधु-संतों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर दीपोत्सव कार्यक्रम चलाएंगे।
    
दिव्य काशी-भव्य काशी में होगा प्राकृतिक खेती पर महासम्मेलन
        
धनखड़ ने बताया कि भाजपा की सोच किसान हितैषी रही है। दिव्य काशी -भव्य काशी कार्यक्रम में 23 दिसंबर को प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन विषय पर महासम्मेलन आयोजित होगा। इसमें देश भर से कृषि वैज्ञानिक,उन्नत किसान सहित कृषि विशेषज्ञ भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राकृतिक खेती पर आयोजित हो रहे महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। हरियाणा में भारतीय किसान मोर्चा द्वारा सभी मंडलोंं पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।  इसमें पार्टी के जन-प्रतिनिधि, मंडल के किसान, कृषि वैज्ञानिक शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों भाजपा की सरकारों द्वारा किसान हित में लिए गए निर्णयों की जानकारी भी जाएगी।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि दिव्य काशी -भव्य काशी पर आधारित पुुस्तिका और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके अतिरिक्त काशी में 14 दिसंबर को पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे, काशी में ही 17 दिसंबर को महापौरोंं का सम्मेलन, स्वामी विवेकानंद जी जयंती पर 12 जनवरी 2022 युवा सम्मेलन का आयोजन होगा। शिव धाम काशी नगरी के साथ हरियाणा में युवा दिवस कार्यक्रम प्रदेश व जिला स्तर पर मनाया जाएगा। संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के साथ, जिला अध्यक्ष आदित्य देवीलाल, जगदीश चोपड़ा,अमरपाल राणा, दिव्य काशी-भव्य काशी के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र आर्य भी मौजूद रहे।
 

Related posts

फर्जी कंपनियां बनाकर विदेशो में काला धन भेजने वाले आरोपितों को पहुंचाया सलाखों के पीछे, अनुसंधान जारी, 700 करोड़ भेज चुके है।

Ajit Sinha

अब हरियाणा में इंतकाल के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी: सीएम नायब सिंह सैनी।

Ajit Sinha

साबित हो गया है कि भाजपा सरकार न किसान की है न जवान की है, ये सिर्फ धनवान की है – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x