Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

“जागृति यात्रा” महिलाओं एवं लड़कियों को उनके अधिकारों के बारे में जागरुक और शिक्षित किया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस की 16 महिला साइकिल चालकों की टीम ने प्रतिकूल मौसम के बावजूद, ’जागृति यात्रा’ की शुरूआत के बाद प्रथम तीन सप्ताह में 917 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए महिलाओं एवं लड़कियों को उनके अधिकारों के बारे में जागरुक और शिक्षित किया है। इस दौरान इन महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता उत्पन्न करने एवं उन्हें एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
             
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत साइकिल चालकों की टीम ने अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर करनाल, पानीपत, सोनीपत , रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, नारनौल, भिवानी, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद सहित 18 जिलों में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से 3500 से अधिक महिलाओं और लड़कियों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें सुरक्षा टिप्स के बारे में जानकारी दी। इस साइकिल रैली में भागीदारी करने वाली पुलिस की महिला साइकिल चालकों की टीम का भी उन महिलाओं और लड़कियों द्वारा स्वागत किया गया, जिन्होंने विभिन्न जिलों में आयोजित सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लिया। इन आयोजनों के माध्यम से, हरियाणा पुलिस की महिला साइकिल चालकों द्वारा महिला अधिकारों एवं उनके खिलाफ अपराध की रोकथाम, अपराध की सूचना पुलिस को देने के बारे में जागरूक करते हुए दोषियों के खिलाफ विभिन्न एजेंसियों की भूमिका के बारे में भी बताया जा रहा है।‘जागृति यात्रा‘ आगामी दिनों में हरियाणा के शेष 5 पुलिस जिलों को कवर करेगी जिसके बाद 10 दिसंबर 2021 को पुलिस मुख्यालय में समापन समारोह आयोजित किया जायेगा। हरियाणा के डीजीपी प्रशांत कुमार अग्रवाल द्वारा 15 नवंबर को पंचकूला से ’जागरुक नारी-शक्ति हमारी’ थीम के साथ साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाई जा सकती है।

Related posts

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पूर्व सांसद व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का दौरा

Ajit Sinha

चंडीगढ़:18,000 रुपये की रिश्वत लेते वीएलडीए गिरफ्तार, पशु लोन पास कराने के लिए मांगे थे पैसे

Ajit Sinha

पति की किसी और महिला से अवैध संबंध होने के विरोध करने पर पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी, और दोनों हाथ-पैर काट कर फेंक दिए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x