Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनाकर बैंक और फाइनेंस कंपनियों से करोड़ों का चूना लगाने गैंग का खुलासा, दो अरेस्ट ।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनाकर बैंक और फाइनेंस कंपनियों से करोड़ों रुपये ठगने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि पांच  सदस्य अभी फरार हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से 40 फर्जी आधार कार्ड, 26 फर्जी पैन कार्ड और 16 फर्जी वोटर आईडी कार्ड और 22 चेक बुक बरामद किए गए हैं।

पुलिस के गिरफ्त में खडे दिल्ली के हिम्मतपुरी निवासी रोशन उर्फ केशव और वीरेन्द्र को उनके ऑफिस तराना कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड ई-12/2 ग्राउण्ड फ्लोर सेक्टर-1 नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-20 थाने में बजाज फाइनेंस कंपनी के अधिकारी नारायण की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी से 14 जून 2021 को 15 लाख रुपये का लोन लिया गया था, जो फर्जी कागजों पर लिया गया और अब उस पते पर कोई नहीं मिल रहा है। इसकी जांच में पुलिस टीमें जुटीं तो इस गिरोह के पूरे खेल का खुलासा हुआ। गिरोह ने पहले सेक्टर- 6 में और फिर सेक्टर एक में ताराना कम्युनिकेशन के नाम से अपना आफिस खोला था। वह फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड तैयार कर उनके माध्यम से पर्सनल लोन लेते थे।रणविजय सिंह ने बताया इस गैंग का मास्टर माइंड अजय को बताया जा रहा है। इस गैंग ने आठ बैंक और फाइनेंस कंपनियों से 21 बैंक खातों में करोड़ों रुपये का लोन लेने की जानकारी अभी तक मिली है। इसमें एक खाते में 15 लाख और अन्य खातों में दस-दस लाख रुपये का लोन लिया गया था। इसके लिए लगाए गए कागजों की जब जांच की गई तो वह सभी फर्जी मिले। इस गैंग के पाँच सदस्य अजय, मनोज, वैभव, किशन उर्फ अजय, वृन्दा शर्मा अभी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है.

Related posts

कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन को लेकर स्वास्थ्य और पुलिस की बैठक, 5  जनवरी को छह सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर ये ड्राई रन किया जाएगा

Ajit Sinha

एंटी करप्शन ब्यूरो, रोहतक की टीम ने आज तहसील क्लर्क को भ्रष्टाचार के मामले में किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस की  नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: होडल पुलिस ने  493 किलो 850 ग्राम गांजा किया बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x