Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: विकास से अछूता नहीं रहेगा तिगांव विधानसभा का कोई क्षेत्र – राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर का सूर्य विहार पार्ट दो में स्थानीय लोगों ने जोरदार अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि हमारे तिगांव विधान सभा का कोई भी क्षेत्र विकास कार्यों से अछूता नहीं रहेगा। इस अवसर पर  नागर ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र अंत्योदय है। हमारे पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल समाज में पिछड़े गए लोगों को भी मुख्यधारा में लाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने स्थानीय समस्याओं को भी जल्द ही दूर करने का आश्वासन दिया। नागर ने कहा कि पहले कच्ची कॉलोनियों के लिए फंड नहीं मिल पाता था लेकिन अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी कॉलोनियों को पक्का करने का कानून बना दिया है। अब यहां विकास के लिए फंड की समस्या नहीं रह जाएगी।
नागर ने मौके पर मौजूद एसडीओ से बिजली तारों आदि की समस्या को जल्द दूर करने का वचन दिलवाया। वहीं उन्होंने कहा कि आपके क्षेत्र में नया बिजली सब स्टेशन बन रहा है। जिसके बनने के बाद आपके क्षेत्र में भी बिजली ओवरलोडिंग की समस्या खत्म हो जाएगी। इसके साथ ही आपके क्षेत्र में सडक़ पर लगने वाले जाम भी बीते जमाने की बात होने वाली है। हमारी सरकार सडक़ों पर विशेष काम कर रही है। आपके क्षेत्र से मुंबई कॉरिडोर निकल रहा है जिससे हमारे सभी रास्ते चौड़े होने वाले हैं। वहीं नहर पर बन चुके एक दर्जन पुलों ने ग्रेटर फरीदाबाद को बाकी शहर से जुडऩा आसान कर दिया।

Related posts

फरीदाबाद : विनिर्माण क्षेत्र में सुधारों को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, कार्यशाला का संचालन डाॅ. ओम प्रकाश मिश्रा ने किया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा राज्य के 13 जिलों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 116749 मामलों का निपटारा किया गया।

Ajit Sinha

मानव रचना को बिजनेस वर्ल्ड द्वारा ‘डिजिटल प्रौद्योगिकी का सर्वश्रेष्ठ उपयोग’ करने वाले संस्थान का अवार्ड मिला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x