Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दो शूटरों के साथ प्रेमी की हत्या करने जा रही प्रेमिका को पुलिस ने हथियार सहित धर दबोचा, दो फरार शूटरों की तलाश जारी

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
अपने प्रेमी के बेवफाई से एक महिला इतनी आहत हुई कि उसने अपने प्रेमी को मारने के लिए दो भाडे के हत्यारों को 5 लाख की सुपारी दे डाली।  इतना ही नहीं महिला अपने प्रेमी की हत्या को अपनी आंखों से देखने के लिए उन दो भाडे के हत्यारों के साथ जा रही थी।  लेकिन कोतवाली बीटा-2 पुलिस को मिले इनपुट के आधार पर उसे एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर उस समय गिरफ्तार कर लिया। जब वह अपने शूटरों का इंतजार कर रही थी। महिला के गिरफ्तार होते ही दोनों दो भाडे के हत्यारों फरार हो गए जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने महिला के पास से एक तमंचा, दो कारतूस और उसके प्रेमी की फोटो और दो मोबाइल फोन बरामद किया है। 
पुलिस की गिरफ्त में खड़ी ये महिला को देखकर आप अंदाजा नही लगा सकते कि इसके सिर पर प्यार का जुनून इस कदर सवार था। बीटा-2 थाना के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रमिला चौहान निवासी राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद से पूछताछ पर पता चला है कि वह अपने प्रेमी की हत्या करने के लिए शूटर के साथ पूर्वांचल के जिला जौनपुर जा रही थी। प्रमिला चौहान के बेटे को ट्यूशन पढ़ाने के लिए एक शिक्षक अंकुर घर पर आता था। ट्यूशन के दौरान शिक्षक से उसके प्रेम संबंध हो गए। दोनों के बीच पिछले 10 वर्षो से प्रेम संबंध थे। अंकुर अचानक अपने गृह जनपद जौनपुर चला गया और वहां जाकर शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर प्रमिला चौहान ने प्रेमी की हत्या की साजिश रची। प्रमिला ने पांच लाख रुपये में शूटर तय किया। दोनों जीरो प्वाइंट से जौनपुर जाने के लिए निकले थे तभी पुलिस ने दबिश दे दी। महिला पकड़ी गई और शूटर भाग गया। पुलिस ने महिला के कब्जे से हथियार के अलावा, प्रेमी का फोटो व दो मोबाइल भी बरामद किए हैं।

Related posts

फरीदाबाद: एनआईटी आर्थिक अपराध शाखा ने आज धोखाधड़ी और सालसाजी के मामले में पटवारी को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

गुरुग्राम के सनसनीखेज हाई प्रोफाइल ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली मामले में वांछित आरोपित राकेश शर्मा पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: थाना डबुआ में शिकायतकर्ता के साथ की गई धक्का-मुक्की मामले में हवलदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x