Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

गर्ल फ्रेंड ने शादी से इंकार किया तो बलात्कार, फिर से शादी से इंकार किया तो गला काट कर हत्या करने की कोशिश, बॉय फ्रेंड अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:एनआईटी के नीलम -रेलवे रोड स्थित एक आरचिड आयो होटल में लड़की से जबरन बलात्कार करने और विरोध करने पर चाकू से गला काट कर हत्या करने की कोशिश करने के मामले में आरोपित बॉय फ्रेंड को डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने आज अरेस्ट कर लिया। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम यश हैं। इस आरोपित के खिलाफ एनआईटी थाने में भारतीय दंड संहिता की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हैं। आरोपित यश को पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंतराल में अरेस्ट करने का दावा किया हैं।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ पर राहुल कॉलोनी निवासी आरोपित यश ने बताया कि वह तिकोना पार्क स्थित डकोरा कार सेंटर पर, कार डेकोरेशन का कार्य करता है। उसकी उक्त घायल लडकी के साथ पिछले 3 साल से दोस्ती थी। फरवरी माह में लडकी ने बातचीत करना बंद कर दिया था और वह यूपी चली गई थी आरोपित उससे शादी करना चाहता था लेकिन वह लड़की के यूपी जाने से नाराज था। लड़की वापस फरीदाबाद आई तो उसने बीमारी का बहाना बनाकर लड़की को बातचीत करने के लिए ओयो होटल बुलाया। होटल में लड़की से शादी करने की बात की पर लड़की ने शादी करने मना कर दिया तो जबरदस्ती चाकू का डर दिखाकर उसके साथ बलात्कार किया। बलात्कार के बाद फिर उससे शादी के लिए पूछा , तो लड़की ने फिर मना किया तो गुस्से में आकर लड़की पर जान से मारने की नियत से चाकू से कातिलाना हमला करके फरार हो गया । आरोपित से पूछताछ जारी है कल अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और वारदात में प्रयोग चाकू बरामद किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद : कौशल विकास केन्द्र का लक्ष्य 2022 तक 20 लाख लोगों को सर्टिफाइड करना है।

Ajit Sinha

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सूरजकुंड अन्तर्राष्टीय हस्त शिल्प मेला आमंत्रित कर रहा हैं, आपकी जरुरत की सभी सुविधा उपलबध।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पति 2000 में देसी कट्टा और दो कारतूस खरीद कर लाया और पत्नी के आशिक को गोली मार कर हत्या कर दी -अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x