Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एनआईटी के एक होटल में अपने ही गर्ल फ्रेंड की गला काट कर हत्या करने की कोशिश की, आरोपित फरार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: एनआईटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक होटल में एक शख्स ने अपने ही गर्ल फ्रेंड की एक तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या करने की कोशिश की, लड़की को लहूलुहान अवस्था में इलाज के लिए जिले के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया जहां से उसे परिजन एक नीलम – बाटा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती करा दिया जहां पर इस वक़्त उसका इलाज चल रहा हैं, वहीँ डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान की माने तो आरोपित शख्स को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की टीमों को लगा दी गई हैं।
पुलिस के मुताबिक लड़के -लड़की की उम्र लगभग 28 से 30 साल के बीच हैं, ये दोनों आपस में दोस्त हैं, ये दोनों नीलम -रेलवे रोड स्थित एक होटल में आज सुबह आए थे, इनकी आपस में किसी वजह से झगड़ा हो गया और लड़के ने लड़की को तेजधार एक हथियार से गला काट हत्या करने की कोशिश की। वारदात को अंजाम देने के बाद लड़का वहां से फरार हो गया। ये सनसनीखेज वारदात आज दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे की हैं। पुलिस की माने तो अभी केस में पीड़ित लड़की के परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं, वहीँ आरोपित शख्स को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की तीन टीमों को लगा दी गई हैं , जल्द आरोपित शख्स पुलिस गिरफ्त में होगा।

Related posts

चहुमुखी विकास के नए आयाम से औद्योगिक नगरी फरीदाबाद का लहराएगा विश्व में परचम : कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha

हत्या के मुकदमे में 6 साल से फरार कुख्यात अपराधी जफरू को मेवात से भारी विरोध के बाद पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने आज नहरपार के भूपानी क्षेत्र में कई अवैध निर्माणों व प्रॉपर्टी डीलरों के कार्यालय को तोडा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x