Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रेटर फरीदाबाद मे हाई-राइस हाइड्रोलिक प्लेटफार्म के लिए धरने-प्रदर्शन की योजना

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ग्रेटर फरीदाबाद की बतीस मंज़िल तक की हाईराइज सोसायटीज मे पिछले दिनों हुई आग की घटनाओं व उनसे परिवारों व सोसायटीज को हुए भारी नुकसान को लेकर ग्रेफ़ा कॉन्फ़ेडरेशन व नहर पार विकास मोर्चा की आज एक बैठक हुई जिसमें आग की घटनाओं से निपटने के लिए प्रशासन के पास संसाधनों की कमी व उपलब्ध संसाधनों के रखरखाव में भारी कमी पर चिंता जताई गई  व विचार विमर्श हुआ।  अरुण भारतीय व दिनेश चन्दीला ने आग की घटनाओं से निपटने के लिए हाई-राइस हाइड्रोलिक प्लाट्फ़ोर्म के उपलब्ध न होने व उपलब्ध फ़ायर-ब्रिगेड के पास आठवीं मंजिल से ऊपर आग बुझाने के लिए  पानी न पहुँचा पाने की क्षमता ,फायर ब्रिगेड की मोटर साइकलों के ख़राब होने व आम जनता के पास निकटतम फायर स्टेशन के चालु फोन नम्बर उपलब्ध न होने के मुद्दे को उठाया। 
बैठक मे ग्रेफा  कॉन्फ़ेडरेशन के अध्यक्ष निर्मल कुलश्रेष्ठ ने तिगांव विधायक राजेश नागर द्वारा विधानसभा में इस मुद्दे को उठाने के बाबत जानकारी दी .ग्रेफ़ा कॉन्फ़ेडरेशन की ट्रस्टी सुश्री रेणु खट्टर ने प्रशासन व राजनेताओं द्वारा जान माल से जुड़े इस अत्यंत गंभीर मुद्दे को गंभीरता से न लेने व असमवेदन शील रवैये का आरोप लगाया। सेव फरीदाबाद के पारस भारद्वाज ने हाई-राइस हाइड्रोलिक प्लाट्फ़ोर्म के पूरे फ़रीदाबाद में उपलब्ध ना होने को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बतलाया। बैठक में के॰एल॰जे॰ सोसायटी, बी॰टी॰पी॰टी॰ इलीट, पार्क ग्राउंड उड़ा, एस॰आर॰एस॰ रोयल हीलस, पुरी प्रथम, ब्लॉक एम॰,साई पार्क, जेओन्न, पार्क वन,ओजोन पार्क,डिसकवरी पार्क, पाम सोसायटी, लॉर्ड सोसायटी,बुढ़ाना, बुंदेली, भतौला ,ओमकस,ओजोन पार्क, प्रिंसेस पार्क,आर॰पी॰एस॰, पीयूष हाईट, अडोरे सोसायटीस के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.इस बैठक में हाइड्रोलिक प्लाट्फ़ोर्म को प्राथमिकता पर उपलब्ध कराने के लिए क्रमबद्ध योजना बनायी गई जिसके अंतर्गत संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाने, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री से सम्पर्क साधने व धरना प्रदर्शन करने की योजना पर विचार किया गया  व यह भी   निर्धारित किया गया  ज्ञापन देने के साथ साथ पहला धरना प्रदर्शन बीस दिसम्बर को किया जाएगा। 

Related posts

फरीदाबाद: आगामी 30 और 31 दिसम्बर को शहर को कचरा मुक्त दिवस के रूप में मनाएंगे-यशपाल यादव

Ajit Sinha

फरीदाबाद में डबल मर्डर: एक कलयुगी बेटे ने आज तड़के कैंची घोप कर अपने माता-पिता की बेहरहमी से हत्या कर दी, फरार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने आज ऋषि हत्या कांड में जो खुलासा किया हैं, वह संतोष जनक नहीं हैं, कुछ छुपा रही हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x