Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच-65 ने आज एक कबाड़ी सहित छह डकैतों को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: 5 दिन पूर्व सेक्टर-59 स्थित कॉपर वायर फैक्ट्री के चौकीदार को बंधक बनाकर लगभग 30 लाख रुपए की कॉपरवायर लूट के मामले में क्राइम ब्रांच 65 ने 6 आरोपितों  को अरेस्ट किया है जिसमें लूट का सामान खरीदने वाला कबाड़ी भी शामिल है। अरेस्ट किए गए आरोपितों में गिरीश उर्फ बंटी उर्फ मोहित, पंकज, जितेंद्र, रामनरेश, संजय तथा कबाड़ी आरिफ का नाम शामिल है। पुलिस थाना सेक्टर 58 में दी अपनी  शिकायत में फैक्ट्री के मालिक सेक्टर- 9 निवासी हिमांशु ने बताया कि उसकी सेक्टर- 59 में राजपूत केबल के नाम से बिजली की तार बनाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री के फॉरमैन हीरालाल सुबह 4 बजे जब फैक्ट्री में पहुंचे तो वहां पर उसे फैक्ट्री का चौकीदार हाथ पैर बंधे पड़ा हुआ दिखाई दिया। फोरमैन ने तुरंत चौकीदार के हाथ पांव खोलें तो चौकीदार ने बताया कि चार पांच बदमाश रात को पिकअप गाड़ी लेकर फैक्ट्री में घुस गए और उसके हाथ पैर बांधकर जमीन पर पटक दिया। जब चौकीदार ने इसका विरोध किया तो आरोपितों  ने उसके मुंह पर घूंसा मारकर उसे घायल कर दिया। बदमाश फैक्ट्री से कॉपर तार की 90 रील लूटकर ले गए जिसकी कीमत 30 लाख रुपए से अधिक थी।

जाते वक़्त बदमाश फैक्ट्री से डीवीआर सहित सीसीटीवी कैमरा भी लूट कर ले गए। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक की शिकायत पर अज्ञात आरोपितों  के खिलाफ लूट व डकैती की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपितों  की तलाश शुरू की। इसके बाद इस केस की आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच -65 के प्रभारी रविंद्र को सौप दी । और कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच- 65 के इंचार्ज रविन्द्र की टीम ने सदस्य  पीएसआई तरुण, एएसआई भूपेंद्र , कॉन्स्टेबल संदीप और अनिल ने गुप्त सूत्रों व वैज्ञानिक सहायता से मामले में 5 आरोपितों को एसजीएम नगर से अरेस्ट कर लिया। एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि इस वारदात का मुख्य आरोपित गिरीश उर्फ बंटी उर्फ मोहित है जो पहले इस फैक्ट्री में चौकीदारी का काम करता था। बंटी ने 6 महीने पहले यहां पर चौकीदार के तौर पर नौकरी शुरू की और 3 महीने बाद ही नौकरी छोड़ कर चला गया। आरोपित  बंटी को इस फैक्ट्री के बारे में काफी जानकारी हो चुकी थी इसलिए आरोपित ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर फैक्ट्री में लूट की वारदात की योजना बनाई थी। आरोपित के खिलाफ इससे पहले भी चोरी का एक मुकदमा दर्ज है। आरोपितों  ने बताया कि उन्होंने लूट करने के पश्चात लूट का सामान एसजीएम नगर में आरोपित  आरिफ की कबाड़ी की दुकान पर बेच दिया था। आरोपितों  की निशानदेही पर इसके पश्चात आरोपित  कबाड़ी आरिफ को भी एसजीएम नगर से अरेस्ट किया गया। उनका कहना हैं कि आरोपितों के कब्जे से अभी तक 10 बंडल तार के बरामद किए गए हैं। और इन आरोपितों को अदालत में पेश करके 2 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है पुलिस रिमांड के दौरान लूटे गए बाकी माल की बरामदगी की जाएगी। आरोपित  आरिफ कबाड़ी के कब्जे से दो बंडल तार बरामद किए गए हैं जिसे जेल भेज दिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद : नेहरू कॉलेज के सामने एनएसयूआई के छात्र -छात्राओं के किए गए लाठी चार्ज के मसले को विधानसभा में उठाएंगे, ललित नागर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एनआईटी से कल तीन साल की अपह्त हुई मासूम सोनाक्षी की लाश प्रतापगढ़ के गुडगाँव कैनाल से मिली, हत्या का आशंका।

Ajit Sinha

स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारी व जवान पुलिस पदक से अलंकृत,दो पुलिसकर्मियों को पुलिस वीरता पदक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x