Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दो लड़कियों के साथ बलात्कार व बलात्कार करने के सनसनी खेज मामले में दो आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: पीएस पांडव नगर ने एक साथ दो लड़कियों के साथ जबरन बलात्कार व बलात्कार की कोशिश करने एंव विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के सनसनी खेज मामले में दो आरोपितों को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम नवल निवासी आचार्य निकेतन पटपड़गंज, दिल्ली-91 आयु-29 वर्ष और नागेंद्र भट्टी निवासी पांडव नगर, दिल्ली-91 कृषि-45 वर्ष हैं। पीड़ित लड़कियों में से एक की उम्र 20 साल हैं जिसके साथ बलात्कार किया गया हैं और दूसरी लड़की नाबालिग हैं जिसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की गई हैं। अब दोनों आरोपित सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। 

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक गत 13.11.2021 को डीडी. नंबर- 86 पीएस पांडव नगर में प्राप्त हुआ था। कॉल मिलने पर कर्मचारी मौके पर पहुंचे झुग्गी यमुना खादर के पास लंबाड़ा, मयूर विहार फेज-1, मेट्रो स्टेशन के सामने, जहां पीड़ित ‘ए’ उम्र- 20 साल और ‘बी'(जो नाबालिग है) मौजूद थे। पीड़िता ने एएसआई प्रमोद को बताया कि दो व्यक्तियों नवल और नागेंद्र ने ‘ए’ के साथ रेप किया और ‘बी’ के साथ भी रेप का प्रयास किया। इसकी सूचना थाना व वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। आगे की कार्रवाई के लिए एसआई संतोष मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे डीसीडब्ल्यू सीआईसी काउंसलर को भी सूचित किया गया और पीड़िता का बयान दर्ज किया गया और पीड़ितों की काउंसलिंग की गई। दोनों पीड़ितों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। एफआईआर के तहत मामला संख्या- 676/21, दिनांक- 14/11/2021, भारतीय दंड संहिता 376/506/34 आईपीसी एंव 12 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है अपराध की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर अरुण कुमार वर्मा की कड़ी निगरानी में तुरंत कई टीमें गठित की गईं। अरुण कुमार वर्मा (एसएचओ / पांडव नगर) और (एसीपी/मयूर विहार) हरि सिंह  की देखरेख में जांच शुरू की गई।  जांच के दौरान अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया गया। कर्मचारियों द्वारा किए गए अथक प्रयास के बाद दोनों आरोपित व्यक्तियों अर्थात् नवल निवासी आचार्य निकेतन पटपड़गंज, दिल्ली-91 आयु-29 वर्ष और नागेंद्र भट्टी निवासी पांडव नगर, दिल्ली-91 आयु-45 वर्ष को यमुना खादर से अरेस्ट  किया गया। लगातार पूछताछ करने पर आरोपितों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

Related posts

दिल्ली पुलिस जिंदाबाद के नारे किसने और क्यों लागएं, आप स्वंय देखिए इस वीडियो में। 

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात।

Ajit Sinha

मैं गलत चक्कर में पड़ गया था, अब अपना जीवन खत्म कर रहा हूँ, और ताऊ के लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x