Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

जिला पलवल पुलिस ने सर्दी मौसम में धुंध व कोहरे को लेकर जारी की एडवाइजरी ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: सर्दी बढ़ने के साथ ही सुबह और रात को कोहरे के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से अतिरिक्त सावधानी बरतने और यातायात के नियमों पर पूरी तरह से ध्यान रखकर वाहन चलाने की हिदायत दी है ताकि लोग सुरक्षित सफर कर सकें और किसी सड़क दुर्घटना की पुनरावृत्ति ना हो । इस संबध में पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने वाहन चालकों को धुंध के दौरान सड़क हादसों को लेकर पूरी तरह आगाह करते हुए कहा है कि मौसम में बदलाव के चलते अक्सर सड़क हादसे हो जाते है । अगर वाहन चालक थोड़ी सी भी सावधानी बरतें तो कोहरे में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से आम जनमानस को बचाया जा सकता है । पुलिस अधीक्षक  ने विशेषकर धुंध से बचने के कुछ पहलुओं पर वाहन चालकों को ध्यान देने को कहा है । घने कोहरे में सड़क के बाएं किनारे को देखकर गाड़ी चलाएं । कोहरे में सड़क पर सुरक्षित चलने का अच्छा तरीका है कि आगे वाले वाहन से गाड़ी निश्चित दूरी पर चलाएं । वाहन की हेड लाइट को हाइबीम पर न रखे, ऐसा करने से कोहरे में रोशनी बिखर जाती और सामने कुछ नजर नहीं आता । हेड लाइट लो बीम पर रखे । इससे देखने में आसानी होगी और सामने वाले को भी गाड़ी की सही स्थिति का पता चल सकेगा ।
राजेश दुग्गल ने कहा कि हाइवे पर सड़कों के किनारे पर बनी पीली लाइन को फोलो करके भी आसानी से गाड़ी चलाई जा सकती है । वाहन चलाते समय कहीं मुड़ना है तो काफी पहले से इंडिकेटर दें, जिससे दूसरी गाड़ियों को टाइम मिल सके । हेडलाइट बंद करके सिर्फ फॉग लाइट जलाना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि दूर से आने वाले को अकेली फॉग लाईट्स दिखाई नहीं देती। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वाहन चालक अपने वाहनों में फॉग लाइट आवश्यक तौर पर लगवाएं, यह धूंध को काटने में मददगार साबित होती हैं । कोहरा हो तो चालक अपने वाहन की गति तेज न रखें कोहरे के वक्त आगे चल रहे किसी वाहन को ओवरटेक करने की बजाय उचित दूरी कर फॉलो करें । जंहा तक संभव हो अगर कोहरा पड़ रहा है तो सड़कों पर न निकलें । वाहन मालिक एवं चालक अपने-अपने वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर जरूर लगाएं । खासतौर से ट्रक या टैंपो चालक किसी भी होटल या ढाबे के आगे वाहनों को सड़क पर खड़ा नहीं करें । अगर किसी वाहन मे तकनीकी खराबी हो जाती है तो उक्त वाहन को सड़क किनारे से दुर खड़ा करें और उसकी लाईट जलाए । राजेश दुग्गल,पुलिस अधीक्षक ने बताया की सभी थाना प्रभारियों को ठण्ड व धूंध के चलते अपने अपने क्षेत्रो में बिशेष सावधानी बरतने को कहा गया है ताकि किसी सड़क दुर्घटना की पुनरावृति ना होने पाए । इस संबंध में उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को भी निर्देश दिये हैं कि वे अपने अपने क्षेत्र में जागरूकता फैलाकर वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाना सुनिश्चित करें तथा नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें ।

Related posts

ट्रैक्टर -ट्रॉली से मलबा उठाने गए युवक की दिन -दहाड़े गोली मारकर सनसनीखेज हत्या कर दी, एक आरोपित दीपक पकड़ा गया।

Ajit Sinha

चाकू की नोंक  पर बदमाशों ने कैश वैन से लूटे 80 लाख, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

Ajit Sinha

फरीदाबाद के ग्रीन फिल्ड कालोनी में पानी की किल्लत से किस तरह से लोग हैं परेशान: देखें इस वीडियो में। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x