Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, लडकी के पिता ने बेटी के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में स्थित मेहंदीपुर बांगर के निवासी उमर मोहम्मद को बेटी का शव फंदे से लटका मिला। विवाहिता का निकाह पांच वर्ष पहले चुहरपुर बांगर के युवक से साथ हुई थी। लड़की के पिता का कहना है बेटी की ससुराल से फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी की तबीयत ख़राब है। लेकिन जब वे लडकी के ससुराल पहुंचे तो उनकी बेटी का शव फंदे से लटका मिला. जिसके बाद विवाहिता के परिजनों ने बेटी के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरु कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

ये तस्वीर फ़रमीना की है जिसकी शादी पांच वर्ष पहले चुहरपुर बांगर के एक युवक के साथ हुई थी। फ़रमीना के पिता उमर मोहम्मद को सुबह बेटी की ससुराल से फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी की तबीयत ख़राब है। वह वहां पहुंचे तो कमरे में बेटी का शव फंदे से लटका मिला। ये खबर फैलते ही पूरे चुहरपुर बांगर गांव में सनसनी फैल गई।  फ़रमीना के पिता उमर मोहम्मद ने बेटी के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा कर हंगामा करना शुरु कर दिया।  उहना है कि फ़रमीना की हत्या करने के बाद उसके शव को पंखे से लटकाया गया ताकि मामला सुसाईड का लगे.सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। वही पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी

Related posts

दिल्ली पुलिस, आज परेड ग्राउंड, नई पुलिस लाइनों, किंग्सवे कैंप, दिल्ली में अपनी चौथी कमिश्नररेट दिवस समारोह परेड आयोजित की।

Ajit Sinha

पुलिस एनकाउंटर में कार सवार को बंधक बना कर लूट के मामले में फरार चल रहा बदमाश गोली लगने से घायल

Ajit Sinha

साथ पढ़ने वाली लड़की ने जब शादी करने से इंकार किया तो उसने उसके सिर में पीछे से गोली मार दी, आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x