Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:मुस्ताक हत्या कांड के मुख्य आरोपित विनोद को क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:डीएलएफ क्राइम ब्रांच, डीएलएफ ने आज मुस्ताक हत्याकांड के मुख्य आरोपित को अरेस्ट कर लिया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम विनोद निवासी रायपुर हाल गाजीपुर, एनआईटी फरीदाबाद का रहने वाला हैं।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक आरोपित विनोद मुस्ताक की हत्या करने के बाद फरार चल रहा था। इस आरोपित को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के बाद उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से अरेस्ट किया गया है।आरोपित विनोद ने पूछताछ में बताया कि मुस्ताक ने उसके हाथ पैर अपने साथियों के साथ मिलकर तोड़ दिए थे। इसी रंजिश को लेकर आरोपित ने गत 10 नवंबर को अपने साथियो के साथ मिलकर मुस्ताक की गोली मार कर हत्या कर दी थी। आरोपित विनोद को कल अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड लिया जाएगा।
आरोपित संदीप और अजीत कालिया को वारदात के अगले दिन ही गत 11 नवंबर को अरेस्ट किया जा चुका है दोनो आरोपित 5 दिन के पुलिस रिमांड पर है।

Related posts

पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने आज गुरुग्राम पुलिस की व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा का किया शुभारंभ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:एक डॉक्टर ने अपने दुश्मन के बाइक में चरस रख कर उसे झूठे केस में फंसने के आरोप में अरेस्ट।

Ajit Sinha

बादली विधायक कुलदीप वत्स को 5 गुंडों के द्वारा खुलेआम जान से मारने की धमकी देने पर केस दर्ज-जांच शुरू।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x