Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

निर्माणाधीन कंपनी का काम रुकवा कर मंथली मांगने व नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने वाले एक आरोपित अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: सदर पलवल थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन कंपनी का काम रुकवा कर मंथली मांगने व नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने वाले एक आरोपित को पुलिस ने अरेस्ट किया हैं। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया हैं। 

चौकी दिघोट प्रभारी हरिओम सिंह ने बताया कि सेक्टर-14 फरीदाबाद निवासी रोहित गोयल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दीघौंट गांव के समीप वह अपनी आरवी कॉसिंग नाम से कंपनी का निर्माण करा रहा है। जिसकी देखभाल वर्कर जीतू कर रहा है। गत 6 नवम्बर को दीघौंट गांव निवासी अशोक व उनके दो अन्य साथी आए और कंपनी के निर्माण को रुकवा दिया। उक्त युवक कहने लगे कि अपने मालिक से कह देना यदि यहां काम करना है तो मंथली देनी होगी वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। पीड़ित की शिकायत पर तुरंत मुकदमा  दर्ज किया गया। जांच के दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरोपित अशोक चौकी क्षेत्र में ही मौजूद है जोकि कहीं बाहर जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और आरोपित को दबोच लिया । आरोपित  की पहचान अशोक पुत्र रतन लाल निवासी गांव दीघौंट जिला पलवल के रूप में हुई। आरोपित  को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related posts

सॉफ्टवेयर कंपनी के पानी के टैंक को साफ करते समय तीन कर्मचारियों की डूबने और दम घुटने से हुई मौत-केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को EBM की जगह बेलड पेपर से कराने व वकीलो की वोटों के काटने को लेकर प्रदर्शन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने चोरी छिपे ट्यूबवेलों के लिए लगाए गए बिजली के खंबे, ट्रांसफार्मर और तार पकड़े हैं -वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x