Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़: जेजेपी किसान प्रकोष्ठ में 22 जिला प्रधानों की नियुक्ति

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, जेजेपी किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अमरजीत ढांडा व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद किसान सेल में 22 जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों की सूची जारी की।
इनमें अंबाला जिला में जसविंदर धनौरा, भिवानी में राजवीर तालू, दादरी में देवेंद्र बिगोवा, फरीदाबाद में जगमोहन तेवतिया, फतेहाबाद में अमरपाल सरपंच, गुरुग्राम में राम अवतार मकरोला, हिसार में सत्यवान कोहड को किसान प्रकोष्ठ का जिला प्रधान बनाया है। इसी तरह झज्जर जिले में रोहताश गिरावड़, जींद में जोरा सिंह डूमरखां, कैथल में बलवान कोटड़ा, करनाल में हरी सिंह, कुरुक्षेत्र में संदीप सिंह लढा, महेंद्रगढ़ में विरेंद्र बनहाडी, नूंह में अब्दुल हामीद, पलवल में गजराज सहरावत, पंचकुला में बलकार सिंह जेजेपी किसान सेल के जिलाध्यक्ष होंगे। वहीं पानीपत जिले में बलकार निम्बडी, रेवाड़ी में राजेंद्र बणीपुर, रोहतक में दलबीर सिंह भारण, सिरसा में नरेंद्र बराड़, सोनीपत में रमेश पहलवान व यमुनानगर में करणवीर सिंह नरवाल को किसान प्रकोष्ठ का जिला प्रधान नियुक्त किया है।

Related posts

गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों को करें ब्लैकलिस्ट : विपुल गोयल

Ajit Sinha

पेरिस ओलंपिक 2024 : भारत से 115 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा, 25 खिलाड़ी केवल हरियाणा के.सीएम ने खिलाड़ियों को दी बधाई

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से एक आईएएस व 55 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x