Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद नगर निगम द्वारा बकायाजात की वसूली की मुहिम में तेजी लाते हुए आज 19 इकाईयों को सील किया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद नगर निगम द्वारा बकायाजात की वसूली की मुहिम में तेजी लाते हुए आज 19 इकाईयों को सील किया गया। एनआईटी जोन-3 में 13 चल रही इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 12.06 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है इनमें से 11 इकाईयों ने प्रोपर्टी टैक्स मौके पर ही जमा करा दिया है, बल्लभगढ़ जोन- 1 ने 05 इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 08.78 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है जिनमें से 2 इकाईयों ने प्रोपर्टी टैक्स मौके पर ही जमा करा दिया है

इसी तरह और ओल्ड फरीदाबाद जोन ने 12 चल रही इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 14़.49 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।  जिन इकाईयों को सील किया जा चुका है और बकाया संपत्ति कर की राशि प्राप्त नहीं हुई है, उनके बारे सम्बंधित अधिकारियों को उन इकाईयों की नीलामी की कार्रवाई अमल में लाने के आदेश दिए  गए  हैं। आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि इस प्रकार की कठोर कार्रवाई  से बचने के लिए  सभी अपने-अपने बकायाजात की अदायगी तुरन्त करें।

Related posts

फरीदाबाद: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज प्रेम आंखों के अस्पताल का किया उद्घाटन

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर डा. अर्चना गुप्ता को लड्डू खिला कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Ajit Sinha

ग्रीन फील्ड को भीषण गर्मी में और ज्यादा पानी मिले, यूआईसी के चैयरमेन संजय सूद ने एफएमडीए को लिखा पत्र,जेई की बहाली की गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x