Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

25 हजार का इनामी अंतरराज्यीय लुटेरा अरेस्ट, केटीएम स्पोर्ट बाइक पर सवार होकर राहगीरों से करता था लूटपाट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कोतवाली बिसरख पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में राह चलते आम लोगों को निशाना बनाकर उनके साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले पच्चीस हजार के इनामी अंतरराज्यीय लुटेरे को गिरफ्तार किया है। यह लुटेरा चोरी की केटीएम स्पोर्ट बाइक पर सवार होकर राहगीरों से लूटपाट करता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से दिल्ली से चोरी की गई केटीएम बाइक, 24,600 रुपये नगद और सोने चांदी के जेवरात आदि सामान बरामद किया है। पुलिस उसके साथियों और उसका आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है।
 पुलिस कि गिरफ्त में खड़ा लुटेरा नजाकत लोनी गाजियाबाद का रहने वाला है. थाना बिसरख पुलिस ने उसे हिंडन पुस्ता के पास से चैकिंग के दौरान उस समय गिरफ्तार किया गया है, वह दिल्ली से चोरी की गई केटीएम बाइक पर सवार हो कर किसी  वारदात को अंजाम देने के फिराक में घूम रहा था. एडीसीपी क्राइम-सेंट्रल नोएडा इलामारन ने बताया कि नजाकत नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी वह 33 लूट और चोरी की कई वारदात कर चुका है। पुलिस पिछले काफी दिनों से उसकी तलाश में जुटी थी। दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दे रहा था। इनके खिलाफ दिल्ली, नोएडा और गाज़ियाबाद के विभिन्न थानों में लूट और चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। नजाकत 5 बार जेल जा चुका है उसके ऊपर पच्चीस हजार के इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने उसके पास दिल्ली से चोरी की गई केटीएम बाइक, 24,600 रुपये नगद और चार सोने की चूड़ियां, 2 चाँदी के पाजेब, चाँदी के बिछवे, 2 चाँदी के बच्चों के कडे़, एक ब्रेसलेट  घडी हाथ की, 01 सोने की चेन का टुकडा, अवैध तमंचा कारतूस बरामद किया है. वह जिस केटीएम बाइक पर सवार होकर वारदात करता था, वह उसने दिल्ली से चोरी की थी। पुलिस उसके द्वारा पूर्व में की गई घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा उसके गिरोह में शामिल बदमाशों को तलाश रही है।

Related posts

मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में वैश्यवृति करने का धंधा करने के मामले में,9 लड़के और 14 लड़कियों को पुलिस ने पकड़ा-देखें वीडियो    

Ajit Sinha

डीसी कार्यालय के अधीक्षक वेद प्रकाश 20000 और सब इंस्पेक्टर 4000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों विजिलेंस ने अरेस्ट किया।

Ajit Sinha

ऑटो में किसने की एक शख्स की हत्या, जिसकी हत्या हुई उसकी पत्नी व दो चाहने वाले को क्यों लिया पुलिस ने हिरासत में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x