Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हिंदुस्तान पेट्रोलियम की पाइपलाइन से तेल चोरी में शामिल गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम की पाइपलाइन से तेल चोरी में शामिल एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए फतेहाबाद जिले से 3 लोगों को अरेस्ट किया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट आरोपियों की पहचान भिवानी जिले के कृष्ण, जिला मैनपुरी (यूपी) के रंजीत और वर्तमान में नांगलोई, दिल्ली में रह रहे मुरादाबाद के फिराद अली के रूप में हुई है। गिरोह के सदस्यों द्वारा अब तक अहरवां गांव के पास से गुजरने वाली हिंदुस्तान पेट्रोलियम की भूमिगत पाइपलाइन से करीब आठ हजार लीटर तेल चोरी किया जा चुका है।

तेल कंपनी को जब पंजाब के रामा मंडी से बहादुरगढ़ जाने वाली भूमिगत तेल पाइपलाइन से तेल चोरी की जानकारी मिली, तो उन्होंने गत 29 अक्टूबर को मामले की सूचना पुलिस को दी। शिकायत मिलने पर पुलिस टीम ने खुफिया और अन्य इनपुट के आधार पर सफलतापूर्वक चोरी में शामिल गिरोह का पता लगाते हुए आरोपियों को गांव बडोपल के पास से काबू किया।

गैंग के सदस्यों को काबू करने को एक बडी उपलब्धि बताते हुए प्रवक्ता ने बताया अंडरग्राउंड पाइपलाइल से तेल चोरी का अपराध न केवल तेल कंपनी को राजस्व की हानि से संबंधित है, बल्कि भूमिगत पाइपलाइन में तेल चोरी से भी आगजनी का खतरा भी हो सकता है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के दो अन्य साथियों के नाम भी सामने आए हैं जिन्हें जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Related posts

साइबर अपराध रोकने के लिए अब केन्द्रीय गृह मंत्रालय का आई4सी तथा हरियाणा पुलिस एक प्लेटफार्म पर करेगी काम-शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha

ओलंपिक खेलों के बाद अब राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में भी खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाकर हरियाणा का बढ़ाया मान-सीएम

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: प्रो. असीम कुमार घोष ने ली हरियाणा के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x