Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़: ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनाव में गठबंधन ने जीता दिल – दुष्यंत चौटाला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ऐलनाबाद उपचुनाव के परिणाम को बीजेपी-जेजेपी गठबंधन के लिए अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी-जेजेपी कार्यकर्ताओं ने मेहनत की और करीब 60 हजार वोट गठबंधन उम्मीदवार को मिले जो कि हमारे कार्यकर्ताओं के लिए एक जीत है। उन्होंने कहा कि तमाम परिस्थितियों के बावजूद गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने ऐलनाबाद की जनता का दिल जीता। दुष्यंत ने कहा कि गठबंधन 45 हजार से 60 हजार तक अपना वोट बैंक लेकर गया, जिन गांवों में गठबंधन उम्मीदवार को चुनाव प्रचार के लिए रोका गया, वहां से भी गठबंधन प्रत्याशी जीत कर निकला। उन्होंने कहा कि यह सब साबित करता है कि ऐलनाबाद की जनता का गठबंधन को मन से समर्थन मिला और वोट प्रतिशत में भारी इजाफा हुआ। वे सोमवार को यहां आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। 

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जो लोग पहले 30 हजार वोट से बड़ी जीत का दावा कर रहे थे, उनकी पहले करीब 12 हजार वोटों की हुई जीत उपचुनाव में केवल 6700 तक ही पहुंची। इसका मतलब बीजेपी-जेजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत ने इस मार्जिन को कम किया और अपना वोट प्रतिशत बढ़ाया। अभय चौटाला द्वारा फिर से इस्तीफा देने के बयान के जवाब में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अब फिर से इस्तीफे की बातें करना एक नॉन सीरियस पॉलिटिशियन को दर्शाता है। साथ ही डिप्टी सीएम ने कहा कि उपचुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस को मंथन की जरूरत है क्योंकि कांग्रेस अपनी जमानत तक नहीं बचा पाई। 

सबको सोच समझकर शब्दावली का प्रयोग करना चाहिए – डिप्टी सीएम

पत्रकारों द्वारा एक राजनेता के बयान पर सवाल के उत्तर में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनका बयान किस संदर्भ में दिया गया, उसका उन्हें पता नहीं है लेकिन हर इंसान को अपनी शब्दावली का सोच समझकर चयन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहुत सारे नेताओं ने गलत शब्दावली का प्रयोग करके अपना राजनीतिक करियर खत्म कर लिया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ये केवल मात्र हरियाणा की बात नहीं है, देशभर में कोई राजनीतिक व्यक्ति हो या फिर आम व्यक्ति उसे अपने जीवन में सोच समझकर ही शब्दावली का उपयोग करना चाहिए।

Related posts

हरियाणा सरकार ने राज्य में विकास कार्यों के लिए ‘डिस्ट्रिक्ट प्लान स्कीम’ का करीब 365 करोड़ रूपए का फंड जारी कर दिया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पडोसी से हुए झगड़े का बदला लेने के लिए मां ने अपने बेटे की झूठी किडनेप होने की रची थी साजिश- पर्दाफाश

Ajit Sinha

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव जेटली के आयोजित “होली मिलन सामरोह” में ऐसा क्या था, जो आए हुए दिग्गज मुस्कुराते रहे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x