Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी हरियाणा

हरियाणा सरकार ने प्राइमरी/जेबीटी तथा हैड टीचर के लिए सामान्य तबादला व रेशनलाइजेशन हेतु शेड्यूल जारी कर दिया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य के प्राइमरी/जेबीटी तथा हैड टीचर के लिए सामान्य तबादला व रेशनलाइजेशन हेतु शेड्यूल जारी कर दिया है। आज से प्रक्रिया शुरू हो गई है, एक दिसंबर 2021 को तबादला आदेश जारी हो जाएंगे और 5 दिसंबर 2021 तक सभी आदेशों की पालना कर दी जाएगी।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज से 10 नवंबर 2021 तक तबादला प्रक्रिया में स्वैच्छिक भागीदारी करने वाले अध्यापकों को ऑनलाइन अपना विकल्प देना होगा। इसके बाद, 11 से 13 नवंबर तक आईटी सेल द्वारा रेशनलाइजेशन के लिए डाटा तैयार किया जाएगा, सरप्लस अध्यापकों की पहचान की जाएगी तथा तबादले के लिए योग्य अध्यापकों की सूची तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि 14 से 21 नवंबर तक पात्र अध्यापकों द्वारा अपनी पसंद के स्कूल का विकल्प भरा जाएगा। तत्पश्चात 22 से 30 नवंबर तक तबादला प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले अध्यापकों को स्कूलों की प्रोविजनल अलोकेशन कर दी जाएगी। प्रवक्ता ने आगे बताया कि एक दिसंबर 2021 को पात्र अध्यापकों के फाइनल तबादला आदेश जारी कर दिए जाएंगे, उनको 2 दिसंबर से 5 दिसंबर 2021 तक पुराने स्कूल से रिलीव होकर नए स्कूल में ज्वाइन करना होगा।

Related posts

शख्स ने पहले पत्नी की, फिर बेटा और बेटी की पिटाई की,फिर बेटे की कंधे में मारी गोली, फिर खुद सिर में गोली कर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: सीएम मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद की प्रियंका सहित 15 लोगों से सीधे फोन पर बात की।

Ajit Sinha

डीजीपी अजय सिंघल पहुंचे अस्पताल:हाईवे खाली करवाने के दौरान पुलिस टीम पर हुआ हमला, करीब 6-7 पुलिसकर्मी घायल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x