Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ड्यूटी तैनात पुलिसकर्मियों ने आमजनों के साथ मनाई दिवाली, बाटी खुशियों, शहर वासी इनका करें सम्मान।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:दीपावली के दिन आमजनों की सुरक्षा में सड़कों पर तैनात पुलिस कर्मियों ने आम नागरिकों के साथ मनाई दीपावली त्यौहार, उन्हें मिठाई भेँट कर त्यौहार की खुशियां सांझा की, जी हैं ये बात तो बिल्कुल सच हैं कि पुलिस कर्मी जब सड़कों पर तैनात रहती हैं, तभी लोग शांति पूर्वक और बढ़िया तरीके से कोई भी त्यौहार मना पाते हैं, सड़कों पर तैनात पुलिस कर्मी भी हमारे समाज और हमारे जैसे किसी परिवार के सदस्य हैं, और ये लोग अपने अपने परिवार से दूर रह कर आमजनों की सुरक्षा में लम्बें वक़्त तक खड़े रहते हैं, ऐसे में ईमानदारी से ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों को सलूट तो शहरवासियों को करनी ही चाहिए। 

पुलिस प्रवक्ता का कहना हैं कि दीपावली त्योहारों के पावन अवसर पर अक्सर सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रहती है (हॉस्पिटल्स, फायर ब्रिगेड, बिजली विभाग एवं वाटर सप्लाई को छोड़कर) वहीं पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बढ़ जाती है। जितने बड़े त्यौहार उतनी ज्यादा सतर्कता के साथ आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का कर्तव्य होता है। पुलिसकर्मियों में भी अपनेपन का भाव होता है और त्योहार पर वह भी चाहते हैं कि वह अपने परिजनों के साथ हों और उनके साथ ही अपना त्यौहार सेलिब्रेट करें परंतु इसके साथ ही उनके कंधों पर शहरवासियों की सुरक्षा की जिम्मेवारी होती है इसलिए अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता देते हुए आमजन के बीच रहकर उनके साथ ही अपना त्यौहार मनाते हैं। इस दीपावली पर भी पुलिसकर्मी आमजन की खुशियों में शामिल हुए एवं अपने अपने एरिया में ड्यूटी पर तैनात रहे।

Related posts

फरीदाबाद: कांग्रेसी नेता विजय प्रताप उतरे सड़क पर, दिखाई शहर की दुर्दशा

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:कार्यभार संभालने से पहले, डीजीपी अजय सिंघल, पंचकूला ने अपने 85 वर्षीय पिता का आशीर्वाद लिया-वीडियो देखें

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को EBM की जगह बेलड पेपर से कराने व वकीलो की वोटों के काटने को लेकर प्रदर्शन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x