Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नगर निगम प्रशासन ने आज बकायादारों के 15  इकाईयों की सीलिंग की गई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: निगम आयुक्त यशपाल यादव के निर्देश पर नगर निगम फरीदाबाद द्वारा लगातार चलाई जा रही सीलिंग ड्राइव के तहत आज ओल्ड फरीदाबाद जोन-1 तथा 2 में 15 इकाईयों को सील किया गया तथा फरीदाबाद एनआईटी जोन-2 में 5 इकाईयों को सील किया गया जिन पर करीब 28 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है जिनमें से 2 इकाइयों ने 4,44,049.58 लाख रुपए प्रॉपर्टी टैक्स जमा करा दिया है।

निगमायुक्त ने बताया कि अगस्त, 2021 से आज तक की अवधि के दौरान, नगर निगम द्वारा 266 इकाईयों को सील किया जा चुका है। जिन पर 3.48 करोड़ रूपये बकाया था। इन 266 इकाईयों में से 72 इकाईयों ने लगभग 64.45 लाख रूपये जमा कराए  तथा उनकी इकाईयों को डी-सील कर दिया गया बाकी के 194 बकायादारो के बारे निगमायुक्त ने सम्बधित अधिकारियों को वसूली के लिए इकाईयों को नीलाम करने की लिए कार्रवाई  करने के आदेश दिए है। इसके साथ-साथ आयुक्त नगर निगम ने सम्बंधित अधिकारियों को यह भी स्पष्ट किया कि सभी बकायादारो से सम्पति कर 31 मार्च -2022 तक वसूल किया जाये या उनके विरूद्ध नगर निगम अधिनियम 1994 के तहत वसूली की कार्रवाई सुनिश्चित करे।

Related posts

फरीदाबाद के वजीरपुर में एक कमरे में अलाप जला कर सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की दम घुटने से मौत गई, देखिए वीडियो।   

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: डिपो होल्डर राशन का वितरण समय पर करें , अन्यथा होगी कार्रवाई : राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा सरकार ने जनता को दी महंगाई और भ्रष्टाचार की सौगात : उदयभान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x