Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: कोविड-19 आपदा प्रबंधन के अंतर्गत स्थिति को नियंत्रण में रखने के उद्देश्य से इंसिडेंट कमांडर नियुक्त-डीसी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिलाधीश जितेंद्र यादव ने कोविड-19 आपदा प्रबंधन के अंतर्गत स्थिति नियंत्रण में रखने के उद्देश्य से जिले में आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत जिले के आठ सक्षम अधिकारियों को बतौर इंसिडेंट कमांडर नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। यह सभी अधिकारी कोरोना संक्रमण को रोकने का प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में उत्तरदायी होंगे।   

जिलाधीश ने बताया कि फरीदाबाद के एसडीम परमजीत चहल फरीदाबाद शहरी क्षेत्र में , बल्लभगढ़ के एसडीएम त्रिलोक चंद बल्लभगढ़ ग्रामीण क्षेत्र में, बड़खल के एसडीएम पंकज सेतिया बड़खल शहरी क्षेत्र में, फरीदाबाद नगर निगम ओल्ड जोन के संयुक्त आयुक्त डॉ नरेश के गांव शहरी क्षेत्र में, फरीदाबाद नगर निगम बल्लभगढ़ जोन के संयुक्त आयुक्त अनिल यादव बल्लभगढ़ शहरी क्षेत्र में, फरीदाबाद नगर निगम एनआईटी जोन के संयुक्त आयुक्त गौरव आंतिल एनआईटी शहरी क्षेत्र में, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राकेश कुमार तिगांव ग्रामीण क्षेत्र में तथा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रदीप कुमार को फरीदाबाद ग्रामीण क्षेत्र में इंसिडेंट कमांडर लगाया गया है। जिलाधीश के आदेशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी तथा जिले के सभी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी इंसिडेंट कमांडर के साथ कोऑर्डिनेटर के रूप में लगाए गए हैं।

Related posts

सरकारी वेबसाइट हैक कर फर्जी जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने वाले दो शातिर आरोपित भाइयों को बिहार से किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

20 किलोमीटर से 40 किलोमीटर के दायरे में आसमानी बिजली गिरने की जानकारी देगा दामिनी लाइटनिंग एप

Ajit Sinha

फाइनेंसर अशोक मित्तल पार्टनर कुलवंत व संजय के हिस्से की जमीन देना नहीं चाहता था, इसलिए उसे गोली मार दी -अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x