Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने 14 एचपीएस अधिकारियों को एएसपी के पद पर पदनामित कर पोस्टिंग व तबादले के आदेश जारी किए हैं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग के 14 एचपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदनामित कर पोस्टिंग व स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं।
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि डीएसपी  विजय सिंह को पानीपत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार, डीएसपी  सिद्घार्थ ढांडा को सीआईडी हैडक्वार्टर में, एसीपी  करण गोयल को कुरूक्षेत्र में,एसीपी  संदीप कुमार को महेंद्रगढ़ तथा एसीपी श्रीमती पुनम को रेवाड़ी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। उन्होंने आगे बताया कि डीएसपी श्रीमती भारती डबास को झज्जर, डीएसपी  अमित दहिया को हैडर्क्वाटर, एसीपी श्रीमती उषा दहिया को फतेहाबाद, डीएसपी श्रीमती पुष्पा को करनाल, डीएसपी अनिल कुमार को हैडक्वार्टर, एसीपी  हितेश यादव को भिवानी, डीएसपी श्रीमती नुपुर बिश्नोई को ईआरएसएस, एसीपी श्रीमती पंखुड़ी कुमारी को हैडक्वार्टर तथा डीएसपी श्रीमती पूजा डाबला को अंबाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

Related posts

फरीदाबाद में कोरोना पॉजिटिव के केस अब बढ़ कर 88 हो गई हैं जबकि इनमें से 54 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। 

Ajit Sinha

बेहतरीन खबर: फरीदाबाद में कोरोना पॉजिटिव के कुल 46 केसों में से 35 लोग ठीक हुए हैं,11 का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं : डा. राम भगत

Ajit Sinha

हरियाणा में आज 72वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया, जाने कौन से जिले में किसने फहराया झंडा 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x