Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: वार्ड 28 कमेटी सदस्यों व नोडल ऑफ़िसर की ईको ग्रीन के जनरल मैनेजर से मीटिंग

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: लघु सचिवालय में मंगलवार को वार्ड- 28 के कमिटी सदस्यों, पार्षद नरेश नंबरदार व वार्ड के नोडल ऑफ़िसर डी॰डी॰पी॰ओ॰ राकेश मोड़ की इको ग्रीन कंपनी फ़रीदाबाद के जनरल मैनेजर अनंत सुत्ता से मीटिंग हुई जिसमें ईको ग्रीन के ठेकेदार धर्मेंद्र नागर, सैनिटेरी इन्स्पेक्टर जसराज ,एमसीएफ़॰ दरोग़ा मदनलाल भी शामिल हुए । वार्ड -28 की ओर से अरुण यादव,विकास सिंह, विनोद,नितेश व अधिवक्ता सतिंदर दुग्गल शामिल हुए। 

मीटिंग में जिन मुद्दों पर विचार किया गया व फैसले लिए गए उनमें कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की संख्या,ठेकेदार व इको ग्रीन की गाड़ियों की सही संख्या व उनकी मॉनिटरिंग, गाड़ियों में सूखा व गीला कूड़ा रखने की अलग अलग व्यवस्था,ख़त्तों की संख्या व व्यवस्था,कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के रूट व टाइम- टेबल, कार्य क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से वार्ड का सबवॉर्ड् में विभाजन, कूड़े का निस्तारण करने वाले स्थान का समय- समय पर निरीक्षण शामिल थे ।

Related posts

देश की तरह अब हरियाणा में भी प्रचंड बहुमत से जीतेगी भाजपा: जगदीश भाटिया

Ajit Sinha

फरीदाबाद : 10 दिनों से लापता फिजियोथरेपिस्ट लवन सिंह को ऊंचा गांव क्राइम ब्रांच ने मध्यप्रदेश के देवास जिले से किया बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सीएम मनोहर लाल के रोड शो में जेबकतरों की चांदी, ट्रैफिक नियमों की उडी धज्जियां ,4 -5 घंटों तक सैकड़ों बच्चे भूखे एक ही स्थान पर जमे रहे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x