Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ईंट से कुचल कर शख्स की हत्या, पुरानी तहसील कार्यालय की बिल्डिंग की छत पर मिला शव

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित पुरानी तहसील कार्यालय की पुरानी बिल्डिंग की छत पर एक शख्स का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि शख्स ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर जमकर शराब पी थी जिसके बाद शख्स का शव तहसील की पुरानी बिल्डिंग की छत पर मिला जिसके शरीर पर चोटों के गंभीर निशान हैं पुलिस ने हत्या के शक में एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजनों ने भी पड़ोस में रहने वाले दोस्त पर शक जाहिर किया है।

मनोज कुमार नाम के शख्स का शव पुरानी तहसील कार्यालय की पुरानी बिल्डिंग की छत पर मिला, पड़ोस में रहने वाला दोस्त घर से बुलाकर ले गया था। शराब पीने के लिए दोनों खंडहर में गए थे। पुलिस ने आशंका जताई है कि शराब पीने के बाद दोनों में विवाद हुआ था। आसपास के लोगों से पूछताछ में इस बात की पुष्टि हुई है। मनोज पर ईंट से हमला किया गया। ऐसे में आशंका है कि हमले में घायल होने व शराब के नशे में होने के चलते मनोज घर तक नहीं आ पाया। वह खंडहर में ही पड़ा रहा। अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस बात की पुष्टि करने में लगी है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा अभिषेक ने बताया कि इस मामले में कुछ अहम सुराग हाथ लगे है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

Related posts

विजय बत्रा उर्फ़ तांत्रिक हत्या कांड में कौशल गैंग का 5000 रूपए के इनामी बदमाश महेश उर्फ़ सोनू अरेस्ट।

Ajit Sinha

मैं गलत चक्कर में पड़ गया था, अब अपना जीवन खत्म कर रहा हूँ, और ताऊ के लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha

उचाना नगरपालिका सचिव अशोक कुमार 32 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x