Athrav – Online News Portal
नोएडा

दनकौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को रोक कर नारेबाजी की और कुछ समय के लिए दिल्ली हावड़ा का रूट रेलवे ट्रैक को बाधित रहा

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
लखीमपुर खीरी मामले में मंत्री की बर्खास्तगी की मांग और केंद्र सरकार के लाए गए तीन कृषि के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी रेल रोको आंदोलन का असर गौतम बुध्द नगर में देखने को मिला जब संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े संगठनों ने दनकौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को रोक कर नारेबाजी की और कुछ समय के लिए  दिल्ली हावड़ा का रूट रेलवे ट्रैक को बाधित किया।  बाद में पुलिस अधिकारियों से बातचीत के बाद रेलवे ट्रैक से किसान हट गए और ट्रेन चालू हो गया।  देशव्यापी रेल रोको आंदोलन को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर भारी मात्रा पुलिस और सुरक्षा बल को तैनात किया गया था। 

दनकौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोक ट्रैक पर बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं और हुक्का गुड़गुड़ा रहे यह किसान भारतीय किसान यूनियन के लोग है. संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से रेल रोको आंदोलन के तहत दस बजे ट्रेनों को रोकने का आह्वान किया गया था लेकिन दनकौर में ट्रेनों कुछ वक्त के लिए रोका गया।  इस दौरान शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करते रहे इन किसान नेताओं का कहना है कि  जब तक लखीमपुर खीरी मामले में न्याय नहीं मिल जाता प्रदर्शन और तेज होगा, किसान ग्यारह महीनों से केंद्र सरकार के लाए गए तीन कृषि का विरोध कर रहे है।  किसान नेताओं ने कहा कि रेल रोको आंदोलन के बाद भी उनकी मांगे नहीं मानी जाती हैं, तो आगे आंदोलन और तेज होगा। देशभर के किसान नेता बड़े स्तर पर बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे।

Related posts

बच्चों के बीच हुए झगड़े में फुटे बडों के सिर, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

Ajit Sinha

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरा काम्बिंग के बाद पकड़ा गया।

Ajit Sinha

आंसू गैस के गोलों में हुए रिसाव ने निकाले पुलिसकर्मियों के आंसू

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x