Athrav – Online News Portal
नोएडा स्वास्थ्य

रोडवेज बस में एक महिला ने दिया बच्ची को जन्म, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
गाजियाबाद से एटा से जा रही रोडवेज बस में एक महिला ने बेटी को जन्म दिया। ड्राइवर और परिचालक ने सूझबूझ और इंसानियत का परिचय दिया। उन्होंने बस को बादलपुर कोतवाली क्षेत्र की छपरौला चौकी में रोका,  पुलिस ने महिला और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। जच्चा और बच्चा दोनों महफूज बताए गए हैं।

बस में जन्मी बच्ची का जांच करने के बाद डॉक्टर ने उसे स्वस्थ घोषित करने के बाद उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।  मंगलवार को अवनीश अपनी पत्नी के साथ गाजियाबाद से एटा अपने गांव खयाली जा रहे थे, बादलपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित छपरौला के पास रास्ते में अवनीश की पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई ड्राइवर और परिचालक ने सूझ-बूझ और इंसानियत का परिचय दिया और बस को रोडवेज बस चौकी छपरौला के सामने आकर रोक कर इसकी जानकारी चौकी प्रभारी को दी। चौकी प्रभारी और पुलिस वाले के बंसल क्लीनिक के डॉ. दिनेश कुमार व लेडी डॉक्टर यशिका बंसल को मौके पर बुलाकर लाए । डा. दिनेश कुमार तत्काल लेडी डॉक्टर यशिका बंसल को लेकर बस के भीतर पहुंचे और डिलीवरी कराई। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद महिला और बच्ची  को प्राथमिक उपचार दिलवाया गया। जच्चा-बच्चा को बंसल क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जच्चा- बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। महिला और बच्ची के स्वस्थ होने पर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा प्रदेश में कोरोना संक्रमण मरीजों की आई भारी उछाल, नए मरीजों का आंकड़ा 5736 तक पहुंचा।

Ajit Sinha

ट्रांसफार्मर की चिंगारी से निकली आग,एक थाने में पहुंची आग, कार्यालय सहित जली 100 गाड़ियां।

Ajit Sinha

टीकाकरण के पहले दिन ही उमड़ा लोगों का हुजूम, व्यवस्था चरमराई, कोविड-19 प्रोटोकॉल की उड़ती धज्जियां।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x