Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा सहयोग सेल का उद्घाटन किया

अजीत सिन्हा / नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश नड्डा ने आज पार्टी कार्यालय में नए सिरे से शुरू हो रहे सहयोग सेल का उद्घाटन किया। उन्होंने सहयोग सेल का उद्घाटन करते हुए
कहा कि आज से पुनः शुरू हुआ भाजपा का केंद्रीय सहयोग सेल आम नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं के त्वरित निदान का एक सशक्त मंच बनेगा। आज प्रथम दिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आम नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और उन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक इनिशियेटिव लिए।

सहयोग सेल हर सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक नियमित रूप से चलेगा। प्रतिदिन कोई न कोई केंद्रीय मंत्री आम जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे, उनकी की परेशानियों को सुनेंगे और उसके समाधान के लिए उचित कदम दिशा निर्देशित करेंगे। ज्ञात हो कि 2014 में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने के बाद भारतीय जनता
पार्टी सहयोग सेल में कार्यकर्ताओं की समस्या को सुनने और निवारण के लिए सहयोग की भूमिका बढ़ी थी और तब पार्टी और सरकार की ओर से समेकित रूप से व्यवस्था शुरू हुई थी। कोरोना काल में यह व्यवस्था बाधित हुई जिसे पुनः आज से प्रारंभ किया गया है।

Related posts

सीएम अरविंद केजरीवाल ने सरिता विहार में 330 बेड के निर्माणाधीन आईसीयू अस्पताल का दौरा कर लिया जायजा

Ajit Sinha

“गाड़ी चलाओ ध्यान से, वरना जाओगे जान से– गाड़ी चलाओ ध्यान से ताकि बच पाओ भुगतान से”

Ajit Sinha

नशीली दवाओं, साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई एंव फर्जी कॉल के खिलाफ स्कूलों में सामान्य सुरक्षा की लड़ाई में एक शानदार सफलता।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x