Athrav – Online News Portal
हरियाणा

दिल्ली एम्स से आते ही एक्शन में दिखाई दिए अनिल विज, किए कई महत्वपूर्ण कार्य।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज आज दिल्ली स्थित एम्स से आते ही एक्शन में दिखाई दिए और उन्होंने सिविल सचिवालय कार्यालय, चंडीगढ़ में पहुंचते ही तुरंत गृह एवं पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली और राज्य में कानून व्यवस्था तथा स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियों की जानकारी हासिल की। विज ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे शांति बना कर रखें ताकि आम जनमानस को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हों।

विज ने आंदोलनरत किसानों का आह्वान करते हुए यह भी कहा कि आंदोलन करना हर किसी का अधिकार है, परंतु हिंसक आंदोलन नहीं होना चाहिए क्योंकि हिंसा से किसी भी मुद्दे का हल नहीं निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि संविधान में शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि संविधान में हर किसी को समानता का अधिकार दिया हुआ है इसलिए हमें ऐसा कोई भी कार्य या कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे किसी के हितों का हनन हों। गृह मंत्री ने बताया कि पिछले दिनों राज्य सरकार ने हरियाणा की ओर से दिल्ली जाने वाले रास्तों को खुलवाने के लिए किसानों के नेताओं व उनके प्रतिनिधियों को बैठक करने के लिए आमंत्रित किया था इसलिए किसानों को आम जनमानस की सुविधा को देखते हुए बातचीत के लिए आगे आना चाहिए। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने किसान आंदोलन की वजह से बंद रास्तों पर संज्ञान लिया तो हरियाणा सरकार ने रास्ते खुलवाने और किसानों के साथ बातचीत के लिए हाई लेवल कमेटी का गठन किया था। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हासिल करने के पश्चात विज ने कहा कि हरियाणा कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से सचेत है और जरूरी दवाइयों, जरूरी उपकरणों, मैनपावर, बिस्तर की आवश्यकता, ऑक्सीजन की आवश्यकता इत्यादि की पूरी व्यवस्था कर रखी है।

Related posts

अतिरिक्त एडवोकेट जनरल के 30 पद, डिप्टी एडवोकेट जनरल के 30 पद और असिस्टेंट एडवोकेट जनरल के 30 पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आईएएस गरिमा मित्तल को फरीदाबाद का डीसी व जितेंद्र यादव नगर निगम का कमिश्नर नियुक्त किया हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा को जल्दी मिलेगा भ्रष्टाचार व नाकामियों में डूबी बीजेपी-जेजेपी सरकार से छुटकारा- हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x