Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा को अगवा कर जबरन दुष्कर्म करने के आरोपित पुलिस ने अरेस्ट किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: थाना कैंप पुलिस ने नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा को अगवा कर जबरन दुष्कर्म कर सनसनी खेज वारदात को अंजाम देने के वाले आरोपित को अरेस्ट किया हैं, अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम आकाश हैं। इस आरोपित को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया हैं।

प्रभारी कैलाश कुमार ने बताया कि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला आरोपित थाना क्षेत्र में मौजूद है, जोकि कहीं बाहर जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही किठवाड़ी पुल चौकी इंचार्ज एसआई विजयपाल के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मौके पर भेजी गई गई और टीम ने आरोपित को काबू कर लिया । पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम आकाश, निवासी राजीव नगर, पलवल बताया। आरोपित आकाश गत 20 सितंबर को नाबालिग छात्रा को अगवा कर अपने साथ ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया । इस संबंध में छात्रा के पीड़ित पिता की शिकायत पर गत 22 सितंबर को मामला दर्ज किया गया था और गहन जांच के दौरान गत 25 सितंबर को छात्रा को बरामद कर लिया गया था। फिलहाल आरोपित को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा राज्य एनफोर्समेंट ब्यूरो ने 7 फरवरी को अवैध खनन के विरूद्ध चलाया अभियान -अनिल विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पुलिस कमिश्नर सतेंद्र गुप्ता पत्रकारों से बोले,सड़कों पर गाड़ियां खड़ी की तो होगी सख्त कार्रवाई ,अन्य मामलों पर की चर्चा।

Ajit Sinha

पीएम नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से नहीं बल्कि सड़क मार्ग से आए फरीदाबाद,प्रशासन व भाजपाईयों ने किया पीएम को गुमराह: सुमित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x