Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

चेयरमैन के भतीजे पर हमला और हवाई फायरिंग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल- देखें तस्बिर

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली के ब्रह्मपुरी मोहल्ले में नगर पालिका की चेयरमैन गीता पंडित के निवास के बाहर उनके भतीजे के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की और कई राउंड हवाई फायरिंग कर भाग गए। गोली चलते हुए सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया ये पारिवारिक विवाद और पैसे के लेन-देन के विवाद के चलते हुआ है। पुलिस ने पीड़ित के शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी. और एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दादरी नगर पालिका की चेयरमैन गीता पंडित का भतीजा विवेक घर से बाहर सफेद टी-शर्ट में खड़ा है, वहाँ स्कूटी पर सवार दो शख्स आते हैं और उनमें आपस में बहस होने लगती है, तभी एक शख्स विवेक को पीछे से पकड़ता है। और दूसरा रिवाल्वर निकाल कर उस पर वार करता है विवेक शख्स की पकड़ से छूट कर पास के मकान में घुस जाता है, जबकि दूसरा शख्स उस पर फायरिंग करता है, फायरिंग के बाद वहाँ हड़कंप मच जाता है, लोग फायरिंग कर रहे शख्स को पकड़ने की कोशिश करते हैं तो वह गली के मुहाने की ओर भागता है और गली के मुहाने पर जाकर हवा में दो फायरिंग करता है उसके बाद वह मौके से भाग जाता है। एडिशसन डीसीपी विकास पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया ये पारिवारिक विवाद और पैसे के लेन-देन के विवाद के चलते दो पक्षों में कहासुनी हो गई जिसमें एक पक्ष के दो सगे भाइयों निशांत और प्रशांत ने दूसरे पक्ष विवेक के साथ मारपीट और फायरिंग की। पुलिस ने पीड़ित के शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी. और एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. दादरी नगर पालिका की चेयरमैन गीता पंडित के पति विजय पंडित की भी कुछ वर्ष पहले कस्बे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके चलते गीता पंडित और उसके परिजनों को यूपी पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की हुई है। उसके बाद भी हुई इस फायरिंग से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खडे हो रहे है।

Related posts

हरियाणा: सीआईए -3 ने नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़, 3 अरेस्ट, 48 लाख कैश बरामद, कमाया 5 करोड़

Ajit Sinha

दवाई बनाने की कम्पनी में लगी भीषण आग, दमकल की 17 गाड़ियां मौके पर पहुँच कर आग काबू पाया-देखें वीडियो

Ajit Sinha

देश भर में साइबर हैल्पलाइन के माध्यम से शिकायतों का निवारण करने में पहले पायदान पर पहुंचा हरियाणा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x