Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम के गोल्डन जुबली कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने पहुंचे विपुल गोयल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:  आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी फरीदाबाद शाखा की 50 वीं गोल्डन जुबली महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमे पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत की। यहां  जो प्रजापति ब्रह्माकुमारी संस्था है उसके जनक और प्रजापिता ब्रह्मा के नाम से प्रसिद्ध  दादा लेखराज विश्व विख्यात है जिन्होंने इसकी नींव वर्ष 1937 में रखी थी।

इस मौके  पर मुख्यातिथि विपुल गोयल ने सबसे पहले सभी को गोल्ड़न जुबली की बधाई दी और  कहा कि  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी मानव कल्‍याण के लिए काम करने वाली विश्व में सबसे बड़ी आध्यात्मिक संस्था है। सिर्फ मानव कल्याण ही मेरी बहनो का एक मात्र उद्देश्य है। पूर्व मंत्री ने कहा कि  दादा लेखराज जी द्वारा सन् 1937 में लगाया गया।  ये संस्था रूपी पौधा आज इतना बड़ा वट वृक्ष बन गया है जिसकी 9000 शाखाएं पूरे विश्व के 145 देशो मे है और करोड़ो लोग इसके साथ जुड़े हुए है। विपुल गोयल ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी बहनों और भाइयों का धन्यवाद किया की जो कभी भी देश पर कोई भी विपत्ति आती है तो प्रजापिता ब्रह्माकुमारी बहने और भाई समाज में हर तरह की मदद को आगे रहते है। विपुल गोयल ने संस्था के सभी सदस्यों का जिन्होंने कोरोना महामारी जिसमे पुरा विश्व जूझ रहा था उस दौरान भी माउंट आबू में 400 बेड का एक हॉस्पिटल जन सेवा के लिया सरकार को समर्पित कर लोगो की सेवा में अहम भूमिका निभाई उनको मानव सेवा के उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी। आज के कार्यक्रम मे 16 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी बहनो ने अपने सम्पूर्ण जीवन को लोकहित और  जन कल्याण में समर्पित भी किया, जिनको भी पूर्व मंत्री विपुल गोयल् ने शुभकामनाएं दी और अपने लक्ष्य मे सफल होकर् लोक कल्याण मे भागीदारी बनने की बधाई दी। इस मौके पर् उषा बहन फरीदाबाद जॉन की डायरेक्टर, शुक्ला देवी बहन दिल्ली जोन की डायरेक्टर और  पूनम बहन राजयोग, मेडिटेशन हेड, पुष्पा बहन, मित्रपाल सिंह एसीपी पुलिस विभाग, अंशुइया दीदी, सुन्दर लाल गाबा, सुधीर कुमार व  सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद: सेक्टर -58 थाने की पुलिस ने किया नकली शराब बनाने वाली एक फेक्ट्री का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के हजारों परिवार के लोग यूआईसी के चैयरमेन रहे भारत भूषण के अनगिनित विकास कार्यों को, किया धन्यवाद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : छात्र विरोधी फैसले लेने में भाजपा सरकार अव्वल – कृष्ण अत्री

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x