Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर दोस्त से मिलने गुरुग्राम से पश्चिम बंगाल जाकर गुम होने वाली 15 वर्षीय लड़की बरामद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर दोस्त से मिलने गुरुग्राम से पश्चिम बंगाल जाकर गुम होने वाली 15 वर्षीय लड़की को पुलिस की मिसिंग सेल ने पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद किया हैं। पुलिस की माने तो सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूर्ण करने उपरांत लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया गया हैं। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक गत 19 अगस्त 2021 को एक शिकायत पुलिस की मिसिंग सेल को मिली कि गुरुग्राम से एक 15 वर्षीय लड़की बिना बताए घर से चली गई हैं । इस सम्बन्ध में परिजनों द्वारा पहले से दिनांक 09 अगस्त -2021 को थाना शिवाजी नगर, गुरूग्राम में केस दर्ज कराया हुआ था।

इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए मिसिंग सेल गुरूग्राम की पुलिस टीम ने पुलिस तकनीकी, अपनी समझबूझ से व मामले से सम्बन्धित सभी कड़ियों को जोड़ते हुए पाया कि गुम होने वाली लड़की की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक लड़की से हुई और यह परिवारजनों को बिना बताए उससे मिलने पश्चिम-बंगाल चली गई। पश्चिम-बंगाल की रहने वाली इसकी दोस्त भी अपने घर से इससे मिलने आई थी और इससे मिलकर वापस अपने घर चली गई। उस लड़की के परिवारजनों द्वारा भी उस लड़की के गुमशुदा होने का मामला सम्बंधित पुलिस थाने में दर्ज कराया हुआ था। अपनी इंस्टाग्राम की दोस्त से मिलने के बाद 15 वर्षीय यह लड़की घर वापस नही आई और किड्स होम, पश्चिम बंगाल में चली गई।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गुरुग्राम पुलिस की मिसिंग सेल द्वारा सीडब्ल्यूसी वेस्ट बंगाल से संपर्क करने के बाद पाया कि गुरुग्राम से गुम हुई लड़की किड्स होम पश्चिम-बंगाल में है तो गुरूग्राम पुलिस ने सीडब्ल्यूसी पश्चिम-बंगाल पुलिस की सहायता से गत 20 सितंबर -2021 को लड़की को पश्चिम-बंगाल से सकुशल गुरूग्राम लाया गया और उनके परिजनों को इस सम्बंध में सूचित किया गया।मिसिंग सेल की पुलिस टीम द्वारा सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद लड़की को उनके परिजनों को हवाले किया गया। अपनी गुम हुई लड़की को पाकरलड़की के परिजन बहुत खुश थे और उन्होंने कहा कि गुरूग्राम पुलिस की मेहनत व लग्न के कारण उन्हें उनकी बच्ची वापस मिली है और वे गुरूग्राम पुलिस का हार्दिक धन्यवाद करते है। गुरूग्राम पुलिस द्वारा भी उनके अभिवादन को सहजता से अपनी ड्यूटी समझकर स्वीकार किया।

Related posts

एनआईटी अपराध शाखा की टीम पर लगा हैं दिल के मरीज को धक्का देकर मारने का गंभीर आरोप, पुलिस ने आरोप को गलत बताया।

Ajit Sinha

उपायुक्त अजय कुमार व निगमायुक्त अशोक गर्ग ने सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Ajit Sinha

महिला से अवैध संबंध थे, बाद में वह महिला उसे नजरअंदाज करने लगी,और उसने ताबड़तोड़ चाकू घोंप कर उसकी हत्या कर दी , पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x