Athrav – Online News Portal
नोएडा

थमा विवाद, अब होगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जोरदार स्वागत।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के दादरी में 22 सितंबर को सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जोरदार स्वागत किया जाएगा और जो विवाद चल रहा था,  उसे विराम दे दिया गया है।  इसके लिए दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा की,कि राजपूत और गुर्जर एक के पूर्वज एक ही हैं और उनकी की उत्पत्ति एक ही जगह से हुई है।  दोनों की गोत्र की समानताएं भी हैं इसलिए सम्राट मिहिर भोज को लेकर इतिहास का पोस्टमार्टम करने की जरूरत नहीं है. दोनों संगठनों को कहना है कि कुछ लोग राजनीतिक फायदे के लिए इस मामले को तूल दे रहे थे और विरोधी दल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम पर विवाद पैदा कर उनकी छवि को खराब करना चाहते थे। 

गुर्जर विधा सभा और राजपूत महासभा के पदाधिकारियों ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि वह एक है और मिलकर प्रदेश के मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। गुर्जर विद्या सभा के अध्यक्ष राधाचरण भाटी ने बताया गुर्जर और राजपूत की उत्पत्ति एक ही जगह से है, लेकिन जब परिवार बड़ा हो जाता है तो भाई -भाई अलग हो जाते हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक फायदे के लिए इसे तूल दे रहे हैं। विरोधी दल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्य क्रम को ख़राब करना चाहते है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी जोरदार स्वागत किया जाएगा। जो युवा विरोध कर रहे है। उन्हें समझाया जाएगा। गुर्जर विद्या सभा के अध्यक्ष राधा चरण भाटी ने कहा कि प्रतिहार सम्राट सभी के हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा के दादरी में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का 22 सितंबर को अनावरण करेंगे, लेकिन दौरे से पहले एक नया विवाद शुरू हो गया है।

सम्राट मिहिर भोज को गुर्जर सम्राट बताने पर राजपूत समाज ने आपत्ति जताई है। राजपूत समाज की मानें तो मिहिर भोज राजपूत समाज के पूर्वज हैं। आरोप है कि इस विवाद के बाद भाजपा नेताओं के पोस्टर से मिहिर सम्राट के नाम के आगे से गुर्जर हटा दिया, जिसके बाद गुर्जर समाज के लोगों ने भाजपा के पोस्टरों को फाड़ दिया था। इस बारे में राजपूत और गुर्जर समाज के नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर इस विवाद को खत्म करने की कोशिश की है एक मंच पर आए दोनों समाज के लोगों ने कहा कि उनके पूर्वज एक हैं दोनों एक दूसरे से जुड़े हैं कुछ लोग गलत भ्रम फैला रहे हैं उन्हें समझाने का प्रयास किया जाएगा.

Related posts

केजीपी एक्सप्रेसवे करीब 2 फुट नीचे धंसा, की गुणवत्ता पर सवाल उठने पर जांच के आदेश

Ajit Sinha

ओला-उबर और टैक्सी ड्राइवरों का ‘गैंग’ बेनकाब, चोरी की बाइक, कटर, अवैध चाकू और नकदी के साथ 2 शातिर गिरफ्तार-वीडियो सुने।

Ajit Sinha

एक हादसे के शिकार की मदद करने उतरे 3 ड्राइवरों को ट्रक ने रौंदा, 4 अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x