Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

नमकीन व्यापारी जितेंद्र हत्याकांड के मामले में आरोपित को पुलिस ने अरेस्ट किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली; बुराड़ी थाना पुलिस ने जितेंद्र हत्याकांड के मामले में आरोपित को अरेस्ट कर  लिया हैं, अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम कमल शुक्ला हैं। पुलिस की माने तो वारदात वाली रात को मृतक जितेंद्र और कमल दोनों ही नशे में थे और दोनों की आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, इसी दौरान आरोपित कमल शुक्ला ने वहीँ पड़ी एक डंडे को उठा कर उसकी  बेहरमी से पिटाई कर दी,जिससे जितेंद्र की मौत हो गई।    

पुलिस के मुताबिक एक निवासी संत नगर, बुराड़ी, दिल्ली ने अपनी शिकायत में कहा कि वह नमकीन की आपूर्ति का काम करता है। एक जितेंद्र उर्फ हनी, उम्र 40 साल अपनी दुकान में सेल्समैन के रूप में काम कर रहा था। गत 17.09.2021 को रात करीब 8:30 बजे एक लड़का उसके पास आया और बताया कि कमल ने जितेंद्र को डंडे से पीटा है और जितेंद्र बेहोश पड़ा हुआ था। घायल को तुरंत सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर, सिविल लाइंस, दिल्ली ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थाना बुराड़ी में एफआईआर संख्या 775/21 यू/एस 302 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस केस में एक विशेष टीम गठित की गई। और टीम ने तुरंत आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी और घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी की जांच की। अपराधी के बारे में कोई जानकारी हासिल करने के लिए स्थानीय सूत्रों को भी तैनात किया गया था। पीएस बुराड़ी की टीम के अथक प्रयास के परिणाम स्वरूप आरोपी कमल शुक्ला निवासी बी ब्लॉक, संत नगर, बुराड़ी, दिल्ली, उम्र 30 वर्ष, बुराड़ी क्षेत्र से देर रात पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि मृतक जितेंद्र उर्फ हनी, 40 साल और आरोपी कमल 30 साल पास के इलाके में रहता है।  घटना के वक्त आरोपी और मृतक नशे की हालत में थे और बी ब्लॉक की एक गली से गुजर रहे थे।  दोनों में झगड़ा हो गया और गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान आरोपी ने सड़क किनारे एक डंडा पड़ा पाया और मृतक को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। मृतक के बेहोश होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। अपराध में प्रयुक्त खून के धब्बे वाली लाठी बरामद कर ली गई है।

Related posts

युवक की घर से बुलाकर गोलियों से भुना, इस सनसनीखेज वारदात को दो बदमाशों किया अंजाम, मौत।

Ajit Sinha

कांग्रेस की मांग- अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर रोक लगाई जाए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बैंक खातों में अपने लाखों -करोड़ों रूपए को सुरक्षित रखना हैं तो साइबर क्राइम के इन बातों का ध्यान जरूर रखें।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x