Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर घसीटा, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा सेक्टर- 20 थाना क्षेत्र में अट्टा पीर चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने जब रेड लाइट जंप करके भाग रहे कार सवार को रोकना चाहा, तो कार सवार ने उस पर ही गाड़ी चढ़ा दिया, लेकिन अपने आप को बचाते हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मी गाड़ी का वाइपर पकड़कर लटक गया। इस बीच सूचना मिलने पर अन्य ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने मिलकर बैरिकेड लगाकर गाड़ी को रोका और गाड़ी छोड़कर भाग रहे हैं आरोपी को धर दबोचा। सेक्टर- 20 थाना पुलिस ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

नोएडा सेक्टर-20 थाने में खड़ी इस मारुति कार के ड्राइवर और निजी बैंक में काम करने वाले गुरजीत सिंह ने अट्टा पीर चौराहे की रेड लाइट को जब तोडा उस समय ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी प्रशांत को उसे रोकना चाहा तो उसे टक्कर मार दी और गाड़ी का वाइपर पकड़कर लटक गया। इसी अवस्था में कार ड्राइवर उसे करीब एक किलोमीटर रजनीगंधा चौराहे तक घसीटता ले गया। एडिशनल डीसीपी रणविजय ने बताया कि यातायात पुलिस में तैनात कांस्टेबल प्रशांत बुधवार की शाम को अट्टा पीर पर ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात थे जब कार से जा रहे गुरजीत सिंह को यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाने पर उन्होंने कार को रोक कर उसका चालान करना चाहा। उन्होंने बताया कि आरोपी कार लेकर भागने लगा। प्रशांत के कार को रोकने का प्रयास करने पर आरोपी ने उसे टक्कर मार दी जिससे पुलिसकर्मी कार की बोनट पर जा गिरा। उन्होंने बताया कि अट्टा चौक से रजनीगंधा चौराहे तक गुरजीत सिंह ने कांस्टेबल प्रशांत को बोनट पर लेकर सड़क पर कार दौड़ता रहा। ट्रैफिक पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए गुहार लगाता रहा, लेकिन कार चालक ने कार नहीं रोकी. इस बीच यातायात पुलिसकर्मी ने कार का वाइपर पकड़ कर कुछ देर तक खुद को गिरने से रोके रखा, लेकिन थोड़ी देर बाद कार का वाइपर भी टूट गया। इस बीच सूचना मिलने पर अन्य ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने मिलकर बैरिकेड लगा कर गाड़ी को रोका और गाड़ी छोड़कर भाग रहे हैं आरोपी को धर दबोचा। सेक्टर- 20 थाना पुलिस ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

Related posts

पुलिस व गौकशो के बीच मुठभेड़, एक गोली लगने एक बदमाश घायल, एक फरार।

Ajit Sinha

खाड़ी देशों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर, फर्जी वीजा बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन अरेस्ट।

Ajit Sinha

पुलिस और मोटर साइकिल सवार मोबाइल लूटने वाले बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x