Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने पहली से तीसरी कक्षा तक के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 20 सितंबर से खोलने का फैसला लिया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़: हरियाणा सरकार ने पहली से तीसरी कक्षा तक के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 20 सितंबर, 2021 से खोले जाने का फैसला लिया है। इन स्कूलों में कक्षाओं को शिक्षा विभाग द्वारा जारी एसओपी की अनुपालना करते हुए चलाया जाएगा।

एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन की अनुपालना में राज्य के स्कूलों को बंद किया गया था। छठी से बारहवीं की कक्षाओं को 23 जुलाई, 2021 को शुरू किया गया था जबकि चौथी से पांचवी तक की कक्षाओं को 1 अगस्त, 2021 को खोला गया था। अब 20 सितंबर, 2021 से पहली से तीसरी तक की कक्षाएं शुरू होंगी।प्रवक्ता ने बताया कि गृह मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार माता-पिता की पूर्व अनुमति के साथ छात्र को स्कूल में आने की अनुमति होगी। स्कूल में हर छात्र के तापमान की जांच होगी। सामान्य से अधिक तापमान वाले किसी भी छात्र या आगन्तुक को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Related posts

हरियाणा:डीजीपी पी के अग्रवाल ने की रोहतक रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

Ajit Sinha

संविधान पर हमला हिंदुस्तान के गरीब आदमी के अधिकार पर हमला है – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज दो आईएएस एंव एक एचसीएस अधिकारी के तबादले किए हैं -लिस्ट पढ़े 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x