Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: स्प्रिट से बनी नकली शराब की तस्करी करने के मामले में फरार चल रहे 25,000 के इनामी बदमाश को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राईम ब्रांच सेक्टर- 17, फरीदाबाद की टीम ने आज नकली शराब के एक मुकदमे में वांछित 25000 के इनामी मुख्य आरोपित अमित उर्फ अपला को देहरादून से अरेस्ट किया हैं, आरोपित अमित उर्फ अपला करनाल के घरौंडा का रहने वाला है जो नकली शराब बनाने के लिए फरीदाबाद में अपने साथियों को स्पिरिट मुहैया कराया था। वर्ष 2020 में आरोपित अमित उर्फ अपला अपने साथी पलवल के रहने वाले धीरज के साथ मिल कर पलवल के गांव धतीर के खेतों में बनी डेयरी पर नकली शराब बनाता था। अमित व उसका साथी धीरज गांव नरियाला व पन्हैडा में स्थित शराब के ठेके पर ठेकेदारो व सेल्समैन के साथ मिलीभगत करके उस नकली शराब को सस्ते रेटो में ठेके पर बेच देते थे।उस नकली शराब के जहरीली होने के कारण उस शराब को पीने से वर्ष 2020 में फरीदाबाद में पांच  व्यक्तियों की मौत हो गई थी व काफी व्यक्ति गम्भीर हालत मे हस्पताल में भर्ती हुए जो इलाज के बाद ठीक हो गए  थे।

आरोपित के खिलाफ फरीदाबाद के विभिन्न थानों में एक्साइज एक्ट,गैर इरादतन हत्या, षड्यंत्र रचने इत्यादि धाराओं के तहत 4 मुकदमे दर्ज हैं जिनमें थाना सदर बल्लभगढ़ के एक मुकदमे में आरोपित को वांटेड घोषित करके उसके ऊपर 25000 का इनाम रखा गया था।आरोपित अमित उर्फ अपला गिरफ्तारी  से बचने के लिए  काफी दिनो से घर से भागा हुआ था जिसको गत 14 सितंबर 2021 को तकनीकी सहायता से देहरादून से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पुलिस द्वारा आठ अन्य आरोपितों  को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है जिसमें आरोपित धीरज, जीतू, अजीत, अमित मलिक, राजेश, धर्मेंद्र, गौरव और विकास का नाम शामिल है। आरोपित अमित अपने साथी धीरज को नकली शराब बनाने के लिए स्पिरिट मुहैया कराया था। आरोपित  धीरज इस स्पिरिट को आगे जीतू तथा अजीत को सप्लाई करता था जो अवैध शराब बनाने का काम करते थे। नकली शराब बनाने के पश्चात आरोपित  अजीत ठेकेदारों के साथ सांठगांठ करके नकली शराब को सस्ते रेटों पर ठेके पर बिकवा देता था। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपितों  द्वारा सप्लाई की गई नकली शराब को पीकर फरीदाबाद में 5 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा और बहुत से लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए थे । आरोपित के खिलाफ करनाल और पानीपत में नकली शराब के 7/8 मुकदमे दर्ज हैं जिनमें अरेस्ट  हो चुका है इसके अलावा  एक अन्य मुकदमा  न. 213/ 2020 थाना सनौली पानीपत, जिसमें 4/5 व्यक्तियों की नकली शराब पीने से मृत्यु हो गई थी। इस मुकदमे में आरोपित  की पत्नी एवं पुत्र को पानीपत पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपित  इस मुकदमे में फरार चल रहा था आरोपित  की गिरफ्तारी के संबंध में पानीपत पुलिस को सूचित किया जा रहा है।मामले में गहनता से पूछताछ के लिए आरोपित को अदालत में पेश करके 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिसमें आरोपित  के अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

Related posts

दोस्त कोरोना होने के कारण अस्पताल के विस्तर पर तड़प रहा था, भरोसे मंद दोस्त ने की उसके घर से लाखों चोरी, अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सैनिक कालोनी में आज एनआईटी नगर निगम प्रशासन भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम किसी भी समय दे सकता।

Ajit Sinha

स्टाफ क्वार्टर में पानी की टंकी में हत्या कर शव फेंकने वाले मां बेटे गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x