Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

चार लोगों की हत्या की साजिश रची थी, जिसमें से एक शख्स की गोली मार कर हत्या चुके हैं,4 आरोपितों को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: शीतला माता मंदिर के सामने गोली मारकर हत्या करने की वारदात को अंजाम देने के मामले में दो और आरोपितों को अपराध शाखा, पालम विहार, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने अरेस्ट किया हैं, अरेस्ट किए गए आरोपितों के पास से  एक रिवाल्वर,5 जिंदा कारतूस,1 खाली खोल, एक स्कूटी, वारदात के समय पहने हुए कपड़े बरामद किए हैं। इन आरोपितों ने मृतक शख्स की रंजिशन हत्या की थी,ये लोग चार लोगों की हत्या करने की योजना बनाई थी और इनमें से एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर चुके हैं। पुलिस के मुताबिक गत 3 सितंबर -2021 को थाना सेक्टर-5, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक एक सूचना शीतला माता मंदिर के सामने एक लड़केको गोली मार देने के संबंध में प्राप्त हुई थी।इस सूचना पर थाना सैक्टर-5 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँच गई जहाँ पर एक जवान उम्र के लडके की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक के भाई मनीष, निवासी रमेश चक्की के पिछे शिव नगर पटौदी रोड, गुरूग्राम  ने एक लिखित शिकायत के जरिए  बतलाया कि वह  छोटी माता के पास दुकान पर काम करता है। उसके  पिता -माता का पहले देहांत हो चुका है। वह  व उसका छोटा भाई अन्नू उसके साथ उपरोक्त पते पर रहता है।

उसके छोटे भाई अन्नू ने शिवाजी नगर थाने के इलाके में मनन नामक लडके की वर्ष-2020 में हत्या कर दी थी। जिस हत्या के मामले में उसका  भाई अन्नू करनाल जेल में था और जमानत पर रक्षाबन्धन पर जेल से बाहर घर पर आया था। उस मुकदमें के कारण शिवम नाम का लड़का उसके भाई से रंजीश रखता था। जो उस मुकदमे में अहम गवाह भी रहा था। अब जमानत पर आने के बाद उसने अपने भाई अन्नू को शिवम के डर के कारण शीतला कॉलोनी, गुरुग्राम में कमरा किराए पर दिला रखा था। गत 3 सितंबर -2021 को वह  व उसका भाई अन्नू शीतला माता मंदिर में दर्शन करने गए थे। उसका भाई रोड पर खड़ा था। इसने मन्दिर के गेट से बाहर निकल कर देखा कि एक लडका जिस ने अपना मुँह गमछा से ढक रखा था। उस लडके ने उसके भाई अन्नू के सिर में गोली मार दी और वह  मौके से भाग गया। गोली लगने से उसके  भाई की मौत हो गई। उसे  पूरा यकीन है कि उसके  भाई अन्नू की हत्या शिवम ने अपने साथी के साथ मिलकर की है। पुलिस का कहना हैं कि इस शिकायत पर थाना सेक्टर-5, गुरुग्राम में कानून की सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मुकदमे में तत्परता से कार्रवाई करते हुए निरीक्षक जोगिंदर सिंह,प्रभारी अपराध शाखा पालम विहार, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने दो आरोपितों को धर दबोचा। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम दीपक लांबा उर्फ़ भट्टी,निवासी गांव बुढ़ाना थाना धारूहेड़ा रेवाड़ी व  शिवम्,निवासी गाँव हिनौता, थाना अवागढ़, जिला एटा, उत्तर-प्रदेश हाल पता गली नंबर-4 मकान नंबर- 935 नियर राम धर्म काँटा शिवजी पार्क, थाना शिवाजी नगर, गुरुग्राम। दोनों आरोपितों को अदालत के सम्मुख पेश करके चार  दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। आरोपितों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ था कि उपरोक्त मुकदमे में मृत अन्नू ने साल 2020 में उसके साथी की हत्या कर दी थी और अन्नू उसके बाद उस मामले में जेल में चला गया था। मृतक द्वारा इसके  साथी की हत्या के कारण ये उससे रंजिश रखते थे। जिस रंजिश के चलते उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर इस मुकदमे  में मृतक सहित अन्य 03 लोगों की हत्या करने की योजना बनाई। योजनानुसार इन दोनों ने इस मुकदमे में हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था। इन आरोपितों की गिरफ्तारी पर हरियाणा पुलिस द्वारा 5 -5  हजार रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ था। इससे पहले नीरज उर्फ बाबा, निवासी गांव मुंडिया खेड़ा थाना सदर रेवाड़ी, दीपक उर्फ दीपू, निवासी गांव सिधरावली थाना बिलासपुर गुरुग्राम अरेस्ट किया गया था।

Related posts

शहर में 25 हजार जरूरतमंदों को रोजाना भोजन उपलब्ध करा रहे आरएसएस के स्वयंसेवक

Ajit Sinha

महिला एक थाने में अपने ऊपर पेट्रोल डाल आत्महत्या का ड्रामा करके अब तक कई आदमी से लाखों ले चुकी हैं – सुने इस वीडियो में

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस की नेक मुहिम से 10000 से अधिक घरों में लौटी मुस्कान-डीजीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x