Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

सिपाही पेपर लीक मामले में 2 लाख रुपए का इनामी अपराधी को जम्मू से अरेस्ट ,अब तक 34 अरेस्ट हो चुके हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने सिपाही पेपर लीक मामले में बडी कामयाबी हासिल करते हुए 2 लाख रुपए के वांटेड व ईनामी अपराधी को जम्मू से गिरफ्तार किया।  पुलिस द्वारा अब तक कुल 34 आरोपित को गिरफ्तार किए जा चुके है। हरियाणा पुलिस के  प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सिपाही पेपर लीक मामले की अहम कडी व 2 लाख रुपए के इनामी अपराधी की पहचान मुजफर अहमद खान निवासी गुल जिला रामबन, जम्मू के रूप में हुई।
                   
इस मामले में वांछित 2 आरोपितों की गिरफ्तारी की सूचना देने पर 2-2 लाख रुपए का इनाम तथा 9 आरोपितों की गिरफ्तारी की सूचना देने पर 50-50 हजार रुपए इनाम घोषित किया गया था। इससे पूर्व 50-50 हजार रुपए के इनामी अपराधी मनोहर निवासी ढाणी खुशहाल जिला भिवानी तथा नवीन निवासी माजरा प्यो को भी गिरफ्तार  किया जा चुका है।
पुलिस ने 5 दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपित  नवीन के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन, प्रिंटर तथा उसके द्वारा कुछ कैंडिडेट से प्राप्त किए गए एडमिट कार्ड बरामद किए गए है।पहले गिरफ्तार किए जा चुके आरोपित  जितेन्द्र निवासी जम्मू द्वारा पेपर व आसंर-की हार्ड कापी मुजफफर अहमद खान को दी गई थी। जो आगे एजाज अमीन निवासी दूध गंगा कॉलोनी ओल्ड छानपुर श्रीनगर ने प्रश्न पत्र व आंसर-की जम्मू एयरपोर्ट पर अफजल निवासी हजरत बल श्रीनगर को दी तथा सौदा 60 लाख में तय हुआ था। पैसे परीक्षा के बाद देने थे और 60 लाख में मुजफर व एजाज का बराबर का हिस्सा था। फिर आरोपित अफजल द्वारा एक करोड रुपये में पेपर व आंसर की दिनांक 5 अगस्त को ही दिल्ली एयरपोर्ट पर आरोपित  राज कुमार को दी गई थी। आरोपित  एजाज को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: राष्ट्रीय शोक के चलते मुख्यमंत्री मनोहर लाल का दो दिवसीय रोहतक दौरा स्थगित।

Ajit Sinha

सोसाइटी में पालतू कुत्ते के अटैक से बुजुर्ग महिला की कूल्हे की हड्डी टूटी, चलने-फिरने से हो गई लाचार, केस दर्ज  

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:नववर्ष पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम, 1500 से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x