Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कैब के ड्राइवर को बंधक बनाकर कार लूटने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से घायल।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना पुलिस और ओला कैब के चालक को बंधक बनाकर कार लूटने वाले बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, दूसरे बदमाश को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार जबकि तीसरा बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल हो गया, पुलिस घायल बदमाश इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा कर फरार बदमाश की तलाश कर रही है।  गिरफ्तार दोनों बदमाशों के पास से दो तमंचा, कारतूस व लूटी गई अर्टिगा कार बरामद हुई है।  अर्टिगा कार के अंदर से घटना में प्रयुक्त रस्सी व नोएडा सेक्टर- 49 से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।
   
पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान अरुण के रुप में हुई है,जिसको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने अमित को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है तथा बदमाशों का तीसरा साथी विकास मौके से फरार होने में कामयाब रहा। जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कॉम्बिंग की जा रही है। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि बुलंदशहर निवासी बुंदू खां अर्टिगा को ओला में चलाता है। गत 29 अगस्त को तीनों बदमाशों ने गाजियाबाद से तिलपता के लिए कैब बुक की थी। दादरी के नहर बाइपास पर बदमाशों ने बुंदू खां के गले में रस्सी का फंदा लगाकर कार से बाहर फेंक दिया था। बदमाश कार, पर्स व मोबाइल लूटकर ले गए थे। विशाल पांडे ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों को पकडने के टीम गठित कर बदमाशों तलाश शुरू की.इसी दौरान मुखबिर से सूचना की बदमाश कार को बेचने के लिए दिल्ली जाने वाली है.पुलिस ने सभी सम्भावित रास्तों पर बैरिकेटिग लगाकर वाहनों की जाँच शुरु कर दी.ज्यू सेक्टर के गोल चक्कर के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इस बीच अर्टिगा कार में सवार तीन युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने गोली चला दी। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की जिसमें अरुण पेड़ में गोली लगने घायल हो गया, अमित गुर्जर को पुलिस दबोचने में सफल रही. विकास भागने सफल रहा। एडिशनल डीसीपी ने बताया गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे मय कारतूस,घटना में प्रयुक्त रस्सी, थाना सेक्टर 49 क्षेत्र से लूटा गया मोबाइल फोन व थाना दादरी क्षेत्र से लूटी गई अर्टिगा कार बरामद की गई है। गिरफ्तार बदमाश अमित पर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है. घायल अरुण और विकास का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है.

Related posts

हरियाणाः कोविड-19 के गंभीर रूप के बीच ऑक्सीजन व कोरोना दवा की कालाबाजारी में 67 अरेस्ट। 

Ajit Sinha

अशोक उर्फ़ ठंडा पानी की अपहरण के बाद हत्या करने के सनसनीखेज मामले में 4 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

एक अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग गिरोह का पर्दाफाश: नशीला पदार्थों सबसे बड़ी खेप बरामद, कीमत लगभग 2000 करोड़ रूपए बताई गई है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x