Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद: सरकार की नीति और खिलाडिय़ों की मेहनत से बरसे मैडल – राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट फरीदाबाद:विधायक राजेश नागर ने टोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतने वाले शहर के दोनों खिलाडिय़ों मनीष नरवाल और सिंहराज अधाना के परिजनों से मिलकर बधाई दी औरभविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर राजेश नागर ने कहा कि टोक्यो पैरालंपिक में शहर के युवाओं ने तीन तीन मैडल जीतकर इतिहास रच दिया है 50 मीटर शूटिंग में जहां हमारे बच्चे मनीष नरवाल ने गोल्ड मारा है वहीं भाई सिंहराज अधाना ने सिल्वर पर निशाना लगाया है। अधाना 10 मीटर पिस्टल में भी कांस्य पदक जीत चुके हैं।

नागर ने कहा कि दोनों ही खिलाडिय़ों सहित अन्य खिलाडिय़ों ने भी टोक्यो पैरालंपिक में भारत का नाम रोशन किया है.इस बार की प्रतियोगिता में अब तक के इतने पदक जीते गए हैं। जितने कुल पदक अब तक नहीं जीते गए थे। विधायक ने दोनों खिलाडिय़ां के परिजनों से मिलकर उन्हें बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं और उनके साथ खड़े होने की बात कही।नागर ने कहा कि इस बार के ओलंपिक और पैरालंपिक प्रतियोगिताओं में हमारे खिलाडिय़ों ने अब तक का सबसे अ‘छा प्रदर्शन किया है.इसमें हमारी केंद्र और रा’य सरकार की नीतियों और खिलाडिय़ों की मेहनत को श्रैय जाता है।खिलाडिय़ों के परिवारों को भी इन उपलब्धियों में सहयोग करने के लिए धन्यवाद करता हूं विधायक राजेश नागर ने कहा  कि हमें अपने मनीष नरवाल और सिंहराज अधाना दोनों खिलाडिय़ों से काफी उम्मीदें थीं जिनको पूरा कर उन्होंने न केवल देश और हरियाणा बल्कि फरीदाबाद का भी मान बढ़ाया है। जब दोनों खिलाड़ी यहां आ जाएंगे तब उनके सम्मान में जोरदार कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें मैं भी सम्मिलित होउंगा।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: एयर इंडिया में आमजनों को नौकरी लगाने के नाम साइबर ठगी के मामले में दो लड़कियां सहित 9 लोग अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्य सिपाही ने लगातार 7 दिनों तक जीजा के घर के सामने सब्जी बेच ने के बाद 5000 का ईनामी मोस्टवांटेड पकड़ा गया    

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गांव मुंझेड़ी में नाली में पानी निकासी को लेकर तगड़े झगड़े में भाई की हत्या करने के तीन आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x