Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

एनआईटी नगर निगम प्रशासन सूरजकुंड के समीप महालक्ष्मी डेरा में बने अवैध मकानों को तोड़ने की कार्रवाई कर रहा हैं -जारी हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: एनआईटी नगर निगम प्रशासन सूरजकुंड, गुरुकुल, ग्रीन वैली के सामने सालों साल से अवैध रूप से रह रहे सैकड़ों लोगों की झुग्गियो और पक्के मकानों को तोड़ कर उजाड़ने का काम बड़ी तेजी के साथ कर रह रही हैं। बताया गया हैं कि ये जमीन नगर निगम की हैं, और ये जमीन फारेस्ट में आता हैं। ये तोड़फोड़ की कार्रवाई नगर निगम प्रशासन भारी पुलिस के साए में किया जा रहा हैं। इस वक़्त तोड़फोड़ की कार्रवाई चल रही हैं।

सूरजकुंड, गुरुकुल, ग्रीन वैली के सामने नगर निगम की लगभग 8 एकड़ जमीनों पर लगभग 300 कच्चे पक्के मकानों को बना कर लगभग एक हजार से अधिक लोग सालों साल रह रहे हैं। इस स्थान का नाम महालक्ष्मी डेरा हैं। अब नगर निगम प्रशासन सुप्रीम कोर्ट के आदेश आने पर तोड़ फोड़ की कार्रवाई में काफी सक्रीय हैं। इसी क्रम में आज एसडीओ जीत राम के नेतृत्व में एनआईटी नगर निगम के लोग पांच अर्थमूभर व एक पोकलेन मशीनों की सहायता से महालक्ष्मी डेरा में बने हुए सभी मकानों को तोड़ने की कार्रवाई कर रहा हैं। इन सभी मकानों को टूटने से लगभग एक हजार से अधिक लोग बेघर हो जाएंगे। इस खबर में कोई और नई बात आएगी तो, इसमें एड कर दी जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद: नवनियुक्त उपायुक्त जितेंद्र यादव ने संभाला कार्यभार

Ajit Sinha

फरीदाबाद : होली के त्योहर पर चुनावी फायदे के लिए शराब परोसी तो.आचार संहिता के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई: डीसी अतुल।

Ajit Sinha

ग्रीन फील्ड बीजेपी कार्यालय पर आयोजित जनसभा में बीजेपी प्रत्याशी धनेश अदलखा के पहुंचने पर हुआ स्वागत -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x